September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsIndia CrimesIndia NewsLatest NewsPanipat Crime

पानीपत से महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, जेवर और कैश ले गई साथ में

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- पानीपत में ससुराल से मायके रहने आई महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई.. महिला घर पर सौ रही थी.. देर रात जब परिजनों की आंख खुली तो वह गायब मिली.. महिला मायके में अपने बच्चे को छोड़कर कैश, आभूषण साथ ले गई.. महिला की अनेकों जगह तलाश की गई.. लेकिन महिला का कोई भी अता पता नहीं लगा.. महिला की लापता होने की सूचना पुलिस को दी गई.. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है..

पुलिस को दी सूचना में भाई ने बताया कि वह धूप सिंह नगर का रहने वाला है.. उसकी 27 वर्षीय बहन की शादी पंजाब के लुधियाना में हुई है.. वह कुछ दिनों के लिए ससुराल से मायका रहने के लिए आई थी.. वह अपने बेटे को भी साथ लाई.. देर रात करीब 2 बजे वह घर से अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में कहीं चली गई.. वह अपने बेटे को घर पर ही छोड़ गई..महिला की अनेकों जगहों पर तलाश की गई.. लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा.. घर की जांच के दौरान पता लगा कि वह घर से 1.60 लाख रुपए कैश, आभूषण भी साथ लेकर गई है.. महिला की लापता होने की सूचना पुलिस को दी गई.. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर महिला की तलाश में जुट गई है.. 

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT:- बच्ची सुंदर लगी तो कर लिया अपहरण, अपहरणकर्ता के चंगुल से बच्ची को पुलिस ने किया सकुशल बरामद

Voice of Panipat

गणतंत्र दिवस पर 100 महिलाओं ने शंख बजाकर परेड का शुभारंभ किया

Voice of Panipat

हरियाणा-पंजाब और चंडीगढ़ में भूकंप के झटके

Voice of Panipat