September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

भारत जोड़ो न्याय यात्रा को मणिपुर से मंजूरी नहीं

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- कांग्रेस की 14 जनवरी से शुरू हो रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा को मणिपुर सरकार ने मंजूरी नहीं दी है। इस यात्रा की शुरुआत यहीं से होनी है। आज (10 जनवरी) को राज्य के कांग्रेस चीफ केशम मेघचंद्रा ने CM एन बीरेन से मुलाकात की और उनसे इस यात्रा को अनुमति देने की गुजारिश की, लेकिन मुख्यमंत्री नहीं माने। केशम ने मीडिया को बताया कि उन्होंने सीएम को मनाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं मना पाए। इससे पहले, CM बीरेन सिंह ने मंगलवार (9 जनवरी) को कहा था कि कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को अनुमति देने पर सक्रियता से विचार चल रहा है। सुरक्षा एजेंसियों से रिपोर्ट मिलने के बाद इस पर फैसला लिया जाएगा। तब वेणुगोपाल ने कहा था कि ये राजनीतिक यात्रा नहीं है, इसलिए सरकार को इसका राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए। यात्रा का मकसद अशांत मणिपुर के लोगों के घावों को भरना और नफरत खत्म करके प्रेम का संदेश फैलाना है। दिल्ली में कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी जयराम रमेश और केसी वेणुगोपाल ने इस यात्रा का रोड मैप और पैम्फलेट जारी किया।

*14 राज्य और 85 जिलों को कवर करेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा*

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 14 जनवरी से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू करेंगे। यह यात्रा मणिपुर से शुरू होकर 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी। लोकसभा चुनाव से करीब 4 महीने पहले होने वाली यह यात्रा 14 राज्य और 85 जिलों को कवर करेगी। इस दौरान राहुल पैदल और बस से 6 हजार 200 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करेंगे।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और जयराम रमेश ने 27 दिसंबर को पार्टी हेडक्वार्टर में मीडिया को भारत न्याय यात्रा की जानकारी दी थी। पार्टी नेताओं ने बताया कि कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा के बाद भारत न्याय यात्रा करेगी।यह मणिपुर से शुरू होकर नगालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात से होते हुए महाराष्ट्र में समाप्त होगी।

*मल्लिकार्जुन खड़गे यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे*

वेणुगोपाल ने कहा था कि पार्टी अध्यक्ष खड़गे इस यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। भारत जोड़ो न्याय यात्रा का मकसद आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय है। इस यात्रा में राहुल युवाओं, महिलाओं और हाशिए पर पड़े लोगों से मुलाकात करेंगे। बस यात्रा से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचा जाएगा। यात्रा में कुछ छोटे हिस्से को रुक-रुककर पैदल भी कवर किया जाएगा।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

4 आरोपितों से चोरी की 2 वारदातों का खुलासा, 15 हजार रुपये बरामद

Voice of Panipat

HARYANA में डॉक्टरों की हड़ताल को लेकर सरकार सख्त  

Voice of Panipat

जहरीली शराब 22 लोगों के लिए बनी काल

Voice of Panipat