30 C
Panipat
July 26, 2025
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsHealthIndia NewsLatest NewsPanipat

दिल को रखना चाहते है स्वस्थ, तो रोजाना खांए ये सब्जिया और फल

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- हृदय हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है.. स्वस्थ रहने के लिए दिल को हेल्दी (Healthy Heart) रखना जरूरी होता है.. अगर हमारा हृदय स्वस्थ रहता है, तो हम भी ताउम्र स्वस्थ रह सकते हैं.. इन दिनों काम की वजह से लोग इतना बिजी रहते हैं कि उन्हें फिजीकल एक्टिविटी करने का भी टाइम नहीं मिलता.. ऐसे में कई गंभीर बीमारियों का भी जोखिम बढ़ जाता है.. हालांकि हेल्दी ईटिंग हैबिट्स के कारण स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं कम हो जाती हैं.. ऐसे में आप हृदय से जुड़ी बीमारियों को कम करने के लिए भी अपनी डाइट में कुछ फल और सब्जियां शामिल कर सकते हैं.. तो आइए जानते हैं इन सुपरफूड्स के बारे में जो आपके दिल को स्वस्थ रखते हैं..

पालक:- पालक सेहत संबंधी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है.. यह आपके दिल को भी स्वस्थ रखने में मदद करता है..  हरी पत्तेदार पालक में विटामिन-सी, कैल्शियम, विटामिन बी6, मैग्नीशियम, आयरन जैसे पोषक तत्व होते हैं..आप पालक को खाने में कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं.. पालक का सूप या जूस भी पी सकते हैं, इसके अलावा इसे पकाकर सब्जी के रूप में खा सकते हैं..

टमाटर:- टमाटर किसी भी सब्जी का स्वाद बढ़ा देता है.. इसमें पोटैशियम, फाइबर, विटामिन-सी, फोलेट और कई पौष्टिक गुण पाए जाते हैं.. जो हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं.. अगर आप रोजाना टमाटर खाते हैं, तो इससे हृदय रोगों के खतरे को कम करने में भी मदद मिलती है..

लहसुन:- लहसुन खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत के लिए भी गुणकारी होता है.. इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो हार्ट डिजीज से बचाव करने में मदद करते हैं.. लहसुन खाने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है, जिससे हार्ट से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम होता है..

संतर:- संतरा विटामिन सी, पेक्टिन और पोटैशियम से भरपूर होता है.. संतरा संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है.. साथ ही संतरा दिल की सेहत का भी ख्याल रखता है। संतरा ब्लड प्रेशर को नॉर्मल रखने में मददगार है.. संतरा खाने से बीपी की समस्या से भी बचा जा सकता है, हृदय को स्वस्थ रखा जा सकता है..

सेब:-  डॉक्टर रोजाना एक सेब खाने की सलाह देते हैं.. सेब हमें कई तरह की बीमारियों से बचाता है, साथ ही हमारे अंगों को भी सुरक्षित रखने में मदद करता है.. सेब को हृदय स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है.. सेब के नियमित सेवन से एलडीएल कोलेस्ट्रॉल कम होता है.. इतना ही नहीं सेब रजोनिवृत्ति के बाद की महिलाओं में हृदय रोगों के जोखिम को कम करता है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT मे कंपनी से कर ली 25 लाख की धोखाधड़ी, इस तरह से बनाया पूरा प्लान, पढ़िए जरूर

Voice of Panipat

PANIPAT:- पुलिस ने नशीले इंजेक्शन सहित आरोपी को किया गिरफ्तार, 350 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद

Voice of Panipat

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रानौत का ट्विटर अकाउंट हुआ सस्पेंड, जाने क्या है वजह

Voice of Panipat