28.5 C
Panipat
September 11, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsIndia NewsLatest NewsPanipat

HARYANA में BJP निकालेगी तिरंगा यात्रा

वायस ऑफ पानीपत (सोनम):- हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) तिरंगा यात्रा शुरू करने जा रही है… यह यात्राएं सभी 90 विधानसभाओं में निकाली जाएंगी… 0पार्टी नेतृत्व ने सभी मोर्चों को इन यात्राओं को आयोजित करने की जिम्मेदारी दी है…. इसके लिए पार्टी की ओर से शेड्यूल भी जारी किया गया है… आपको बता दे कि यह यात्रा अगले साल होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव को देखते हुए निकाला जा रहा हैं…. हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ और पार्टी प्रभारी और त्रिपुरा के पूर्व CM बिप्लब देब की ओर से महिला मोर्चा को भी जिम्मेदारी में शामिल किया गया है… महिला मोर्चा प्रदेश में 14 तिरंगा यात्राएं निकालेगा… पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने बताया कि इन यात्राओं में प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों के साथ मंत्री, विधायक भी शामिल होंगे। यात्राओं की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं…

पार्टी की ओर से भाजयुमो को पंचकूला, अंबाला कैंट, यमुनानगर, थानेसर, पुंडरी, असंध, राई, किलोई, जुलाना, फतेहाबाद, तोशाम, पानीपत ग्रामीण, आदमपुर, दादरी, सिरसा, नांगल चौधरी, रेवाड़ी, बादली, बादशाहपुर, बड़खल, पलवल और नूंह विधानसभाओं की जिम्मेदारी दी गई है… प्रकोष्ठ व विभागों को चार विधानसभा सोनीपत, फरीदाबाद, हिसार और हांसी में तिरंगा यात्रा निकालने को कहा गया है… इसके अलावा ओबीसी मोर्चा को 14, अनुसूचित जाति मोर्चा को 16 और अल्पसंख्यक मोर्चा को एक तिरंगा यात्रा निकालने की जिम्मेदारी दी गई है।

BJP की ओर से सीएम सिटी करनाल में महिला मोर्चा को तिरंगा यात्रा निकालने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा कालका, पानीपत, गन्नौर, जींद, रोहतक, उकलाना, ऐलानाबाद, भिवानी, महेंद्रगढ़, बेरी, गुरुग्राम, एनआईटी और पुहाना में महिला मोर्चा तिरंगा यात्रा निकालेगी।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

विदेश में नौकरी पाने के लिए Haryana के युवक इस तारीख तक कर सकते है आवेदन

Voice of Panipat

समालखा मे सचिन की ह* त्या के मामले में पकड़े गए आरोपी ने बताई पूरी घटना

Voice of Panipat

नया फोन खरीदने की कर रहे है तैयारी, तो ये खबर आपके लिए

Voice of Panipat