36.1 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsWEATHER

HARYANA मे तापमान 30 डिग्री पार, आने वाले 2 से 3 दिन मे हवाएं चलने की संभावना

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- हरियाणा में मौसम करवट ले चुका है. राज्य के कुछ जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है. सिरसा जिले के दिन सबसे गर्म दर्ज किए गए हैं। यहां का पारा 34.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक बारिश के आसार नहीं हैं. हालांकि दिन और रात में 40 से 50 किलोमीटर की स्पीड चलने वाली हवाएं लोगों को जरूर गर्मी से राहत देंगी.

हरियाणा के कुछ जिले ऐसे हैं जिनका अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार रिकॉर्ड किया गया है। इनमें हिसार (32.8), महेंद्रगढ़ (33.8), भिवानी (32.0), अंबाला (31.0), फरीदाबाद (33.2), फतेहाबाद (30.7), गुरुग्राम (31.3), बालसमंद (34.2), झज्जर (31.0), जींद (32.0) मेवात (32.5) और रेवाड़ी शामिल है।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बार-बार मौसम में परिवर्तन आ रहा है। जिसकी वजह से सुबह जहां हल्की ठंड हो रही है तो वहीं दोपहर में पसीने वाली गर्मी सता रही है। मौसम विभाग ने आने वाले 2-3 दिनों में तेज हवाओं के चलने की संभावना जताई है। हालांकि कुछ स्थानों पर बादल छाए रहने का अनुमान है, लेकिन बारिश की बहुत कम संभावना बनी हुई है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA:-विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एजेंटो पर होगी सख्त कार्रवाई- DGP शत्रुजीत कपूर

Voice of Panipat

धनतेरस पर सोना- चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त जानिए  

Voice of Panipat

दिल्ली-NCR में फिर भूकंप, 24 घंटे में दूसरी बार महसूस किए गए झटके

Voice of Panipat