July 27, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsLatest News

Haryana के गृह मंत्री अनिल विज ने Google को कहा- ‘Thank you’, पढ़िए किस काम से है खुश

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- सर्च इंजल गूगल में संस्कृत भाषा को ट्रांसलेट किये जाने पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. अनिल विज ने गूगल का धन्यवाद करते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा- ‘धन्यवाद गूगल’ हमारी प्राचीन भाषा संस्कृत को अपनी ट्रांसलेट एप्लिकेशन में संलिप्त करने के लिए धन्यवाद. विज ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी.

गूगल हमारे सवालों का  जवाब कुछ  ही सेकंड में दे देता है. कोई ऐसी भाषा जो हमें लिखनी पढ़नी नहीं आती है तो उसे अपनी भाषा में कंवर्ट कर हम गूगल ट्रांसलेट की मदद ले सकते हैं. खासतौर पर विदेश में पर्यटक इस एप्लिकेशन का बखूबी इस्तेमाल करते हैं. गूगल में अब तक पहले से मौजूद भाषाओं में संस्कृत संलिप्त नहीं थी. लेकिन अब गूगल ने अपनी इस एप्लिकेशन में भारत की प्राचीन भाषा संस्कृत को भी जगह दी है.

गूगल के इस कदम को हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने खूब सराहा है. विज ने जहां अपने ट्विटर हैंडल पर गूगल का धन्यवाद किया, वहीं मीडिया को जारी एक बयान में कहा कि संस्कृत हमारी प्राचीन भाषा है और हिंदुस्तान का सारा ज्ञान संस्कृत भाषा में है. गूगल के ये सुविधा प्रदान करने से हमारे पुराने ग्रंथों के ज्ञान को लोगों को समझने में सहयोग मिलेगा. विज ने कहा कि जो बहुत महत्वपूर्ण जानकारियां हमारे ऋषियों ने तप कर के संस्कृत भाषा में लिखी हुई है उनके बारे में सभी को जानकारी हासिल होगी.

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा के 18 जिलों में बारिश का अलर्ट, 2 दिन में सामान्य से 33% कम बरसा

Voice of Panipat

फंस गए Haryana के 129 तहसील अफसर, CM सैनी ने ले लिया एक्शन

Voice of Panipat

ANDROID स्मार्टफोन के लिए बंद किया गया, Google play store का सपोर्ट

Voice of Panipat