30.1 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana NewsWEATHER

Haryana सहित इन राज्‍यों में आज बदल सकता है मौसम, बारिश की संभावना

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- मौसम विभाग की पूर्वानुमान के अनुसार 25 फरवरी को उत्तरी हरियाणा तथा पंजाब के उत्तरी हिस्सों में बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। मौसम बदलाव से रात के तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिल सकती है। दिन के तापमान पर भी थोड़ा बहुत असर देखने को मिल सकता है। वीरवार शाम को ही क्षेत्र में बादल छा गए हैं। जिसका असर आज देखने को मिल सकता है।

बीते दिनों तेजी से चली पूर्वी हवाओं से मौसम में काफी परिवर्तन देखने को मिले हैं। कृषि की दृष्टिकोण से गेहूं की फसल पर संभावित बूंदाबांदी का कोई प्रभाव नहीं है। बल्कि तापमान में आई अचानक वृद्धि में कमी आएगी, जो फसलों के लिए ठीक है। दिन व रात का तापमान सामान्य से ऊपर चला गया था। मौसम यदि बदला तो संभवत: तापमान फिर से संतुलित होगा।

केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक इस समय पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के आसपास के हिस्सों पर बना हुआ है। चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पूर्वी राजस्थान पर बना हुआ है। एक टर्फ रेखा पूर्वी राजस्थान पर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से मध्य प्रदेश और दक्षिणपूर्व उत्तर प्रदेश होते हुए बिहार तक जा रही है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बांग्लादेश के पूर्वी हिस्से में है। कोमोरिन क्षेत्र और आसपास के हिस्सों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। 25 फरवरी की शाम तक एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय के पास पहुंच जाएगा।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT: भाई के साले संग भागी महिला, साथ ले गई कैश, मामला दर्ज

Voice of Panipat

आज CM मनोहर लाल आ रहे है पानीपत 

Voice of Panipat

हरियाणा में लॉ एंड ऑर्डर को मेंटेन करेंगी 106 कंपनियां दंगों से भी निपटेगी, 53 स्वाट टीमें तैनात रहेंगी

Voice of Panipat