31.4 C
Panipat
September 9, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana News

मानसिक तनाव के चलते पिता ने 10 साल के बेटे को मारी गोली, और फिर खुद की आत्महत्या, पढिए पूरा मामला

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- भिवानी के गांव हरियावास से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पिता ने अपने 10 साल के बेटे मयंक पर गोली चलाकर उसकी हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मार ली। बेटे को खेत में ले जाकर गोली मारने के बाद सूचना देने घर पहुंचा वहां आकर खुद के सिर में गोली मार ली। दोनों को परिजन हिसार के एक निजी अस्पताल में लेकर गए। वहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जांच करने के लिए बहल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद हत्या का मामला दर्ज किया है।

अब आपको पूरा मामला विस्तार से बाताते हैं। बता दें कि गांव हरियावास निवासी 35 वर्षीय संदीप खेती बाड़ी का काम करता था। उसका दस साल का बेटा मयंक नामक इकलौता बेटा था। उसे व उसकी पत्नी सरोज को बेटा बहुत प्यारा था। पूरा परिवार हंसी खुशी से रह रहा था, लेकिन रविवार सायं करीब साढ़े चार-पांच बजे संदीप अपने 10 वर्षीय बेटे मयंक को खेत में ले गया। वहां ले जाकर संदीप ने अपने बेटे को गोली मार दी। बेटे के खून में लथपथ शव को खेत में छोड़कर संदीप अपने घर आ गया। उसने घर आकर अपने भाई वीरभान को बताया कि मयंक को गोली मार दी है। वह खेत में पड़ा है। वीरभान परिवार के लोगों को लेकर खेत पहुंचा तो पीछे से संदीप ने अपने घर पर खुद के सिर में गोली मार ली। वीरभान मयंक को देखने खेत में पहुंचा। वहां भतीजे मयंक को खून में लथपथ पड़ा हुआ देखकर हैरान रह गया। बाप-बेटे को इलाज के लिए हिसार के एक निजी नर्सिंग होम ले जाया गया।

जानकारी के मुताबिक वहीं पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई में जुट गई परिवार के लोगों का कहना है कि संदीप मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। उसका इलाज भी चल रहा था। बताया जाता है कि संदीप एक आपराधिक मामले में जेल भी रह कर आया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। मामला काफी गंभीर है। पुलिस बच्चे की हत्या किए जाने के कारणों का पता लगा रही है। प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस ने मृतक संदीप के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस द्वारा दोनों के शवों को सोमवार सुबह पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इस खौफनाक मंजर के बाद पूरे परिवार को रो-रो कर बुरा हाल है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Rajasthan News: राजस्थान के जयपुर को दी 16 पीएम ई-बसों की सौगात, ई-बसों के व्यवस्थित संचालन के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर कर रहे विकसित

Sahab Ram

सरकारी स्कूलों में मिड डे मील को लेकर सरकार हुई सख्त , कहा बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ नहीं

Voice of Panipat

HARYANA सरकार ने दी 2741 करोड़ की परियोजनाएं

Voice of Panipat