26.8 C
Panipat
September 11, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana NewsIndia News

1 जनवरी से ATM से कैश निकालना होगा महंगा, बदलेंगे ये नियम

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- 1 जनवरी से बैंक ग्राहकों को ATM से नकद निकासी के लिए पहले की तुलना में अधिक भुगतान करना होगा। मुफ्त मासिक सीमा समाप्त होने के बाद बढ़ा हुआ शुल्क लागू होगा। ग्राहकों को अपने-अपने बैंकों से बढ़े हुए शुल्क के बारे में मैसेज आ रहे हैं। RBI ने जून में घोषणा की थी कि देश के बैंकों को अब यूजर्स के लिए मुफ्त मासिक सीमा से अधिक नकद और गैर-नकद ATM लेनदेन के लिए शुल्क बढ़ाने की अनुमति है। दरों में यह बदलाव 1 जनवरी, 2022 से लागू होगा। RBI ने पहले जारी एक सर्कुलर में कहा, बैंकों को प्रति लेनदेन 21 रुपये तक बढ़ाने की अनुमति है।

Axis Bank ने कहा कि आरबीआई के दिशानिर्देशों के अनुसार एक्सिस बैंक या अन्य बैंक के एटीएम में मुफ्त सीमा से ऊपर का वित्तीय लेनदेन शुल्क 21 रुपये + जीएसटी होगा जो 01-01-22 से प्रभावी होगा। जनवरी से ग्राहकों को मुफ्त लेनदेन की मासिक सीमा से अधिक होने पर 20 रुपये के बजाय प्रति लेनदेन 21 रुपये का भुगतान करना होगा। ग्राहक अपने बैंक एटीएम से हर महीने पांच मुफ्त लेनदेन के लिए पात्र रहंगे।

वे मेट्रो केंद्रों में अन्य बैंक के एटीएम से तीन और गैर-मेट्रो केंद्रों में पांच मुफ्त लेनदेन भी कर सकेंगे। इसके अलावा केंद्रीय बैंक ने बैंकों को वित्तीय लेनदेन के लिए प्रति लेनदेन इंटरचेंज शुल्क 15 रुपये से बढ़ाकर 17 रुपये और सभी केंद्रों में गैर-वित्तीय लेनदेन के लिए 5 रुपये से बढ़ाकर 6 रुपये करने की भी अनुमति दी थी। यह 1 अगस्त 2021 से प्रभावी था।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी से 16 Mobile फोन बरामद

Voice of Panipat

HighCOURT का हरियाणा में SP को Notice, 15 साल के बच्चे को दिया थर्ड-डिग्री, जज के लिए खोला नहीं गेट

Voice of Panipat

किसानो के उठते ही देना होगा टोल टैक्स, टोल टैक्स की दर में होगी बढ़तोरी

Voice of Panipat