July 27, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia News

शादी के मंडप में दुल्हा हुआ बेहोश, फिर हुआ कुछ ऐसा आप भी हो जाएंगे हैरान

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- मामला पटना के दानापुर से सामने आया है। जहां अपनी ही शादी में दूल्हे को मंडप में ही मिर्गी का दौरा आ गया और वह बेहोश होकर गिर गया। दूल्हे को बेहोश देख दुल्हन दंग रह गई। वहीं दुल्हन जब तक कुछ समझ पाती लड़की वाले हंगामा करने लगे। उनका कहना था कि दूल्हे को मिर्गी की बीमारी है। शादी को कैंसिल कीजिए और शादी में जितना भी खर्च हुआ है उसे वापस कीजिए।

घटना दानापुर के पंचशील नगर की है। जहां रविवार रात हजारीबाग से लगभग 25 की संख्या में बाराती लड़की पक्ष के घर पहुंचे थे। देर रात दूल्हे ने गले में वरमाला डाला। सिंदूरदान के ठीक पहले अचानक लड़का मंडप में बेहोश हो गया। लड़के के अचानक इस तरह बेहोश होने पर लड़की के परिजनों ने सोचा कि लड़के को कोई गंभीर बीमारी है और इसे लेकर शादी के मंडप में ही हो हंगामा शुरू हो गया। लड़की पक्ष के लोगों का कहना है कि लड़के वालों ने दूल्हे के मिर्गी वाली बात हम सब से छिपाई है। यह गलत है। मंडल में सबके सामने दूल्हे को मिर्गी का दौरा आ गया, इसलिए यह अब शादी नहीं हो सकती है। वहीं जो भी खर्च शादी में हुआ वो वापस लौटाना पड़ेगा। उनका कहना है कि कुल 11 लाख रुपए का खर्च हुआ है और जब तक वह पैसा नहीं लौटाते तब तक यहां से नहीं जाने दिया जाएगा।

दूसरी तरफ दूल्हे के भाई ने बताया कि उनके भाई को किसी तरह की कोई बीमारी नहीं है और वह मोबाइल दुकान में सेल्समैन के रूप में काम करता है। ठंड लगने की वजह से उसकी तबीयत बिगड़ी गई और चक्कर खाकर गिर गया। उन्होंने इसकी सूचना दानापुर थाने को दी है। वहीं मामले पर दारोगा अर्चना कुमारी ने बताया कि लड़की पक्ष के लोग मुआवजे के रूप में शादी के खर्चे की मांग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आपसी सहमति के बाद दोनों पक्ष बातें मान गए हैं। साथ ही इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पानीपत बार चुनाव के लिए नामांकन आज से शुरू

Voice of Panipat

दो साल से पिता कर था दुष्कर्म, पीटीएम में छात्रा ने टीचर को बताई आपबीती

Voice of Panipat

पानीपत फ्लाईओवर के नीचे अब Free मे नही खड़ी कर सकेंगे गाड़ियां, शुल्क पार्किंग बनाने के संबंध में डीसी ने बनाई कमेटी

Voice of Panipat