33.2 C
Panipat
September 11, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsPanipatPANIPAT NEWS

PANIPAT वार्ड-24 में विधायक महीपाल ढांडा ने पीने के पानी की पाईप लाइन डालने के कार्य का किया शिलान्यास

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह)- पानीपत ग्रामीण विधायक महीपाल ढांडा ने वार्ड 24 के कुलदीप नगर में आयोजित कार्यक्रम में सोमवार को पीने के पानी की पाईप लाईन डालने के कार्य का नारियल तोडक़र शिलान्यास किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर स्थानीय निवासियों ने विधायक महीपाल ढांडा का फूलमालाओं व पगड़ी पहनाकर जोरदार स्वागत किया। शिलान्यास कार्यक्रम में वार्ड 24 की पार्षद मंजीत कौर व सैकड़ों की संख्या कालोनी व वार्ड वासी मौजूद रहे।

विधायक महीपाल ढांडा ने कालोनी वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि कुलदीप नगर में पीने की पाईप लाईन डलने से हर घर को पीने का स्वच्छ पेयजल मिलेगा। वहीं कालोनी वासियों की पीने की पाईप लाईन डालने की वर्षों पुरानी मांग पुरी होगी। विधायक महीपाल ढांडा ने कहा कि हलके के गांवों व कालोनियों में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं रहने देंगे और जहां पर भी पीने के पानी की दिक्कत थी तो वहां पर नये ट्यूबवैल लगवाये गये है।

यदि किसी स्थान पर अब भी पीने के पानी की कमी है तो वहां पर ट्यूबवैल लगवाया जाएगा। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अर्जुन शर्मा, सुरेंद्र जोगी, सुरजीत सिंह, राजपाल हरिनगर, अवतार शास्त्री, कपिल राणा, अतर सिंह प्रजापत, दीपक संध्यान, जसविंद्र संधु, जय सिंह संधु, पप्पु प्रजापत, दयानन्द, नरेश, नवीन, आशु, संजय चहल, दयानन्द यादव, राहुल पाठक,महेंद्र यादव सहित सैकड़ों व्यक्ति मौजूद रहे।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT:- दुकान से नगदी चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख 56 हजार रूपये बरामद

Voice of Panipat

पीएम किसान की 15वीं किस्त के लिए आज ही करें ये काम, वरना अटक सकती है योजना की राशि

Voice of Panipat

अभय चौटाला की सुरक्षा मामले में सरकार को झटका, हाईकोर्ट का सिक्योरिटी बढ़ाने का आदेश

Voice of Panipat