27.7 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimePanipatPanipat CrimePANIPAT NEWS

FACEBOOK पर पोस्ट डालने को लेकर हुआ विवाद, युवक पर किया चाकू से हमला

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह)- मामला पानीपत के वधावा राम कॉलोनी का है जहां पर दो दोस्तों ने मिलकर फेसबुक पर पोस्ट डालने के विवाद में एक युवक के कंधे में चाकू घोंप दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। किला थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

वधावा राम कॉलोनी निवासी सुंदर ने बताया कि 23 अक्तूबर को उसका बेटा अजय घर के पास खाली प्लाट में विकास और आकाश के साथ बैठा था। फेसबुक पर लगाई पोस्ट को लेकर आकाश और विकास ने बेटे के साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया।

बेटे ने विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी और विकास ने सब्जी काटने वाले चाकू से बेटे अजय के कंधे पर हमला कर दिया। वह शोर सुनकर पहुंचा तो आरोपी मौके से फरार हो गए। वह बेटे को सामान्य अस्पताल लेकर गया और इलाज कराया। किला थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की और कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

डी०ए०वी० पुलिस पब्लिक स्कूल में ग्रेजुएशन डे का किया आयोजन

Voice of Panipat

नवविवाहिता ने दारोगा पर ब्लैकमेल करने के लगाए आरोप, पढिए क्या है पूरा मामला

Voice of Panipat

PANIPAT में सरकारी कर्मचारी को ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार

Voice of Panipat