30.1 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana News

बरोदा उपचनाव से पहले हरियाणा मे घूमेगा राहुल गाँधी का ट्रेक्टर,गृह मंत्री विज बोले- घुसने नहीं देंगे राज्य में

वायस ऑफ़ पानीपत (कुलवन्त सिंह):-कृषि से जुड़े तीन अध्यादेशों के खिलाफ देश में सबसे ज्यादा पंजाब-हरियाणा में हो रहे किसान आंदोलन में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी उतरेंगे। वे अगले दो-तीन दिन में पंजाब से अपनी ट्रैक्टर यात्रा शुरू करेंगे। यह यात्रा पंजाब से हरियाणा में घूमेगी। वे पंजाब से ट्रैक्टर पर कैथल या कुरुक्षेत्र के पेहवा इलाके से हरियाणा में प्रवेश कर सकते हैं। 

लेकिन हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा को हरियाणा में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इससे यहां माहौल खराब हो सकता है। उन्होंने कहा कि राहुल गाधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी हाथ में पेट्रोल की कैनी लेकर घर से निकलते हैं। जहां भी धुआं दिखाई देता है, वहां आग लगा देते हैं। उनकी यात्रा से हरियाणा में मौहाल बिगड़ सकता है। इसलिए यात्रा को हरियाणा में नहीं आने दिया जाएगा। हरियाणा के किसान की समस्या हम ही सुनेंगे। उनके नाम पर किसी को राजनीति नहीं करने देंगे। राहुल की यात्रा को हरियाणा के बॉर्डर पर ही रोक दिया जाएगा। किसी भी सूरत में प्रदेश की स्थिति खराब नहीं होने देंगे। पहले भी पंजाब शासन प्रयोजित ट्रैक्टर और बाइक रैली को रोका गया था।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

गोदाम से हुआ 50 हजार का सामान व डेढ़ लाख चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

Voice of Panipat

PANIPAT :- पुलिस ने गिरफ्तार किया चोरी कि BIKE सहित चोर को

Voice of Panipat

पति ने पत्नी की गला घोंटकर कर दी हत्या, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Voice of Panipat