33.3 C
Panipat
March 2, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana NewsLatest NewsPANIPAT NEWS

PANIPAT :- पुलिस ने गिरफ्तार किया चोरी कि BIKE सहित चोर को

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- पानीपत, एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस की टीम ने सेक्टर 25 गंदा नाला पुलिया के पास एक युवक को चोरी की बाइक समेत गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान निखिल पुत्र प्रेम बहादुर निवासी संत नगर के रूप में हुई। एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी निखिल ने बताया उसने शॉर्टकट तरीके से पैसे कमाने की चाहत में बाइक चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। वीरवार को आरोपी चोरीशुदा बाइक को यूपी में बेचने के लिए जा रहा था। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा बाइक बरामद कर शुक्रवार को पुलिस टीम ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उनकी टीम को वीरवार देर शाम गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक एचएफ डीलक्स बाइक पर जीटी रोड मलिक पेट्रोल पंप की और से एमजीआर चौक होते हुए यूपी की तरफ जाएगा। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सेक्टर-25 गंदा नाला पुलिया के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध बाइक सवार युवको पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक युवक जीटी रोड मलिक पेट्रोल पंप की और से एचएफ डीलक्स बाइक पर आते हुए दिखाई दिया। पुलिस टीम ने पास आने पर बाइक को रूकवाकर युवक से पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान निखिल पुत्र प्रेम बहादुर निवासी संत नगर के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने उक्त बाइक 12 जुलाई की बाद दोपहर सेक्टर-25 में एक घर के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में शहजाद पुत्र खुर्शीद निवासी गोसली मोहल्ला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। 

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

 वजन बढ़ने की समस्या से हैं परेशान, तो करें इन Food items को डाइट में शामिल

Voice of Panipat

हरियाणा में कहर बरपा रही गर्मी, जानें मौसम का हाल

Voice of Panipat

शराब के नशे में दोस्ती का किया कत्ल, फिर किया सरेंडर, पढिए.

Voice of Panipat