35.1 C
Panipat
April 26, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana PoliticsPolitics

विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने नियुक्त किए प्रचार प्रमुख, देखिए पूरी लिस्ट

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)
हरियाणा विधानसभा चुनाव के चलते भाजपा ने चुनाव में पार्टी प्रचार को प्रभावी और बेहतर बनाने के लिए कलस्टर एवं जिला प्रचार प्रमुखों की नियुक्ति की है। भाजपा प्रदेश प्रचार प्रमुख जवहार यादव ने प्रदेश सह प्रचार एवं संपर्क विभाग प्रमुख अरुण तेवतिया को जिम्मेदारी देते हुए कलस्टर एवं जिला प्रमुखों की घोषणा की।


प्रदेश कलस्टर प्रमुख लक्ष्मी नारायण और सह प्रदेश कलस्टर प्रमुख राहुल सेठी को जिम्मेदारी दी है। वही विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए प्रदेश को पांच कलस्टरों में बांटते हुए अम्बाला-कुरुक्षेत्र कलस्टर का प्रमुख राजेश गौड़, करनाल-सोनीपत कलस्टर प्रमुख राजेंद्र संधू, रोहतक-भिवानी कलस्टर प्रमुख भारत गिरधर, हिसार-सिरसा कलस्टर प्रमुख दिलबाग सिंह और गुरुग्राम-फरीदाबाद कलस्टर प्रमुख अमित आहुजा को प्रचार प्रमुख बनाया गया है।


वहीं पंचकूला जिले का प्रचार प्रमुख विकास कुमार, अम्बाला अरुण कौशिक, यमुनानगर नितिन कपूर, कुरुक्षेत्र भव्य शर्मा, कैथल मेवा सिंह, पानीपत जसमेर उंटला, जींद राजेश भाटी और सह प्रमुख अनिल शर्मा, रोहतक अंकित शर्मा, झज्जर धीरज कुमार, हिसार अशोक सैनी, फतेहाबाद मंजीत शर्मा, भिवानी सतेंद्र तंवर, दादरी विजय अग्रवाल, महेंद्रगढ़ महेंद्र गौड़ और सहप्रमुख प्रीतम सिंह, रेवाड़ी जितेन्द्र यादव और सहप्रमुख जयवीर योगी, मेवात मनीश जैन, पलवल अरविन्द सोरोत और सह प्रमुख महेश कुमार, फरीदाबाद अभिनव जैन और सह प्रमुख अनूप चौधरी को बनाया गया है।
TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पूर्व सीएम भूपेन्द्र हुड्डा ने कोरोना की तीसरी लहर को लेकर सरकार को दी सलाह

Voice of Panipat

सावधानी ही बचाएगी साइबर ठगी से- ASP

Voice of Panipat

  CM की OSD बनी अनीता कुंडू

Voice of Panipat