32.7 C
Panipat
October 8, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaHaryana PoliticsSports

क्रिकेटर कपिल देव होंगे राई स्पोर्टस यूनिवर्सिटी के चांसलर, मंत्री विज ने की घोषणा

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)
हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज ने राई स्पोर्टस यूनिवर्सिटी में क्रिकेटर कपिल देव को चांसलर नियुक्त करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि कपिल देव से इस संबंध में उनकी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की बात हो गई है। कपिल देव ने चांसलर बनने के लिए हां कर दी है।


विज ने कहा कि इस स्पोर्टस यूनिवर्सिटी में उच्चस्तर के खिलाड़ी तैयार होंगे। खिलाड़ियों के प्रदर्शन को सुधारने के लिए स्पोर्टस न्यूट्रिशियल, स्पोर्टस मेडिसन, स्पोर्टस जर्नलिज्म, स्पोर्टस साइंस जैसे कोर्स शुरू किए जाएंगे। कोशिश यही है कि इन्हें इसी साल शुरू कर दिया जाएगा। मौजूदा समय में इसकी बहुत जरुरत है। खिलाड़ी अच्छे मेडल लेकर आ सके, इसके लिए खिलाड़ियों को हर सहायता दी जाएगी।
TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पिता ही निकला बेटी से दुष्कर्म करने का आरोपित, ऐसे हुआ खुलासा

Voice of Panipat

BIG BREAKING-अभय चौटाला को मिली जान से मारने की धमकी

Voice of Panipat

HARYANA में शीत लहर का बड़ा असर

Voice of Panipat