28.5 C
Panipat
September 11, 2026
Voice Of Panipat
Uncategorized

मानसून में कौन से चार फल बढांएंगे आपकी इम्यूनिटी,जानिए

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा) -: भारत में मानसून का आगमन हो चुका है। ऐसे में ज्यादा तर लोग इस बात को लेकर ही दुविधा में है की क्या खाया जाए और क्या नहीं। इस मौसम में तप्ती गर्मी से तो राहत मिलती ही है,लेकिन मौसमी बीमारियों और वायरस फैलने का खतरा बहुत अधिक होता है। हर साल बारिश में डेंगू के मामले आते है। बरसात के मौसम में होने वाले रोगों में हैजा और टाईफाइड जैसी समस्याएं भी है। इन सभी रोगों से बचने के लिए इम्यूनिटी का  स्ट्रोंग होना बहुत जरूरी है। आज हम आपको चार फलों के बारे में बताएंगे जो आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने का काम करेंगे।

•इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए खाए सेब:

आपने ये तो सुना ही होगा कि हर रोज एक सेब खाएं और डॉक्टर को दूर भगाए। सेब खाने से आप बहुत से रोगों से बच सकते हैं। सेब आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। क्योंकि सेब फाइबर से भरपूर हैं यह पाचन तंत्र को मजबूत करता है। 

•इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए खाए अनार:

अनार में एंटी- इफ्लेमेंट्री गुण होते है। जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते है और मेटाबॉलिज्म को बेहतर करते है। अनार खाने से रेड ब्लड सेल्स बढ़ते है जो शरीर में आयरन को कैरी करते है।

•इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए खाए आलूबुखारा:

इम्यूनिटी बढ़ाने वाले फलों में आलूबुखारे  को भी जरूर शुमार करें।  क्योंकि ये शरीर में इलेक्ट्रोलाइट संतुलन को बनाने में मददगार है। साथ ही आलूबुखारा विटामिन सी से भरपूर होता है। इसमें मिनिरल्स,विटामिन और फाइबर होते है। वो भी बहुत कम कैलोरी के साथ।

•इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए खाए नींबू:

अब चलते चलते नींबू के बारे में और आपको जानकारी देदें, रोजाना एक नींबू को भी अपने आहार में जरुर शामिल करें, क्योंकि ये विटामिन सी का सबसे अच्छा सोर्स है और विटामिन सी इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करता है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पानीपत निगम का एक्शन, समय पर कार्य पूरा न करने पर 21 एजेंसियो पर लगाया 25 लाख का जुर्माना, पढ़िए कौन सी है एजेंसी

Voice of Panipat

अब इन मोबाइल में नहीं चलेगा WHATSAPP !

Voice of Panipat

Delhi में मैच के चलते आज रहेंगे कई रास्ते बंद

Voice of Panipat