34.3 C
Panipat
September 8, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा के इस जिले में नए सेक्टर विकसित करेगी सरकार, 11 गांवों की जमीन की होगी खरीद, किसान होंगे मालामाल

महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में शहरी क्षेत्र का दायरा बढ़ाने के उद्देश्य से नए सेक्टर विकसित किए जाएंगे। इसके लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) ने ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से स्वैच्छिक भूमि खरीद योजना के तहत नारनौल और आसपास के गांवों में 2621.80 एकड़ भूमि खरीदने का विज्ञापन जारी किया है। इच्छुक भूमि मालिक 31 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर अपनी जमीन बेचने का प्रस्ताव सरकार को दे सकेंगे।

नए सेक्टर विकसित करने की योजना

वर्तमान में नारनौल शहर में केवल एक सेक्टर विकसित हैं। बढ़ती आबादी, आवासीय जरूरतों और भविष्य की शहरी योजनाओं को देखते हुए अब प्रदेश सरकार ने शहर के आसपास नए सेक्टर विकसित करने की योजना बनाई है।

अपनी मर्जी से जमीन बेच सकेंगे किसान

प्रदेश सरकार द्वारा नए सेक्टर विकसित करने के लिए बड़े पैमाने पर भूमि अधिग्रहण के बजाय स्वैच्छिक खरीद प्रक्रिया अपनाई गई है ताकि जमीन मालिक अपनी इच्छा से सरकार को अपनी जमीन बेच सकें। यह पूरी प्रक्रिया ई- भूमि पोर्टल के माध्यम से आनलाइन और पारदर्शी तरीके से संचालित होगी।

भूमि मालिक पोर्टल पर आवेदन करने के बाद अपनी जमीन का प्रस्ताव दे सकेंगे। इसके बाद दस्तावेजों का सत्यापन, भूमि का मूल्यांकन और अन्य आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा किया जाएगा। इस व्यवस्था से भूमि खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी जिससे किसानों और भूमि मालिकों को अनावश्यक परेशानी से बचाया जा सकता है। शहर में नए सेक्टर विकसित होने से आवासीय और व्यवसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इससे नारनौल का समायोजित विकास करने की दिशा में रफ्तार आएगी।

इन गांवों की जमीन खरीदेगी सरकार

सरकार द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार नए सेक्टर विकसित करने के लिए नारनौल, बुचकपुर, किरारोद अफगान, नूनी अव्वल, नसीबपुर, नांग तिहाड़ी, मीरपुर-2, रसूलपुर और पटीकरा गांवों की भूमि खरीदी जाएगी। इन क्षेत्रों के भूमि मालिक निर्धारित तिथि तक ई-भूमि पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।

Related posts

बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, ड्राइविंग लाइसेंस हो सकता है निलंबित

Voice of Panipat

HARYANA के नए DGP बने शत्रुजीत कपूर

Voice of Panipat

हरियाणा मे बड़ा घोटाला, अफसरों ने दबा दी फाइल, गृह मंत्री विज नेे मांगी रिपोर्ट

Voice of Panipat

Leave a Comment