24.1 C
Panipat
October 7, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsINFORMATIVELatest NewsPanipat

बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, ड्राइविंग लाइसेंस हो सकता है निलंबित

वॉयस ऑफ पानीपत (हिमांशी चावला) – केंद्र सरकार सड़क हादसे को कम करने और लोगो से ट्रैफिक नियमों का सही तरीके से पालन करवाने के लिए नए नियम लाने की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि अगर कोई व्यक्ति बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ता है, तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस कुछ महिने के लिए स्सपेंड कर दिया जाएगा । सरकार का मानना है कि केवल जुर्माना लगाने से लोग नहीं सुधरते इसलिए अब उनके लाइसेंस पर भी कार्यवाही की जाएगी । बताया जा रहा है कि पिछले सप्ताह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में राज्यों के बीच एक बैठक हुई थी । इस बैठक में मोटर वाहन कानून में बदलाव को लेकर सहमती बनी । लेकिन अब सरकार इसे लागू करने की तैयारी कर रही है।


साथ ही ये भी बताया जा रहा है की अगर चालक एक साल में तय की गई संख्या से ज्यादा बार ट्राफिक का उल्लंघन करता है तो उस पर कार्यवाही की जाएगी और पहले उसके पास नोटिस भेजा जाएगा जिसमें उसे अपनी बात रखने का भी मौका दिया जाएगा अगर वो सही होगा तो कार्यवाही वहीं पर रोक लगा दी जाएगी ।लेकिन अगर व्यक्ति अपनी बात स्पष्ट नहीं कर पाया तो उस पर सख्त कार्यवाही की जाएगी और उसका लाइसेंस भी स्सपेंड कर दिया जाएगा।साथ ही सरकार का या भी कहना है की इन नियमों को लागू करने का उददेश्य किसी को परेशान करना नही है बल्कि सड़को पर सुरक्षा बढ़ाना है । सरकार का कहना है कि लोग ट्राफिक का पालन करे और लापरवाही से गाड़ी न चलाए । इससे सड़क हादसे कम होंगे और साथ ही ये भी बताया जा रहा है की अगर किसी के साथ सड़क हादसे सें कोई दुर्घटना हो जाती है तो उन्हें या उनके परिवार को मुआवजा भी मिलेगा ।


TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

सोनीपत वासियो के लिए अच्छी खबर, घर बैठे मिलेंगा जाति प्रमाण पत्र, ऐसे करे आवेदन

Voice of Panipat

तीन राज्यों में जेईई मेन व नीट परीक्षा के लिए बनाए 176 केंद्र, देखिए, हरियाणा में कितने केन्द्र बनाए गए

Voice of Panipat

सभी सांसदों ने पुरानी संसद को कहा अलविदा, पहुचें नए संसद में

Voice of Panipat