33.2 C
Panipat
October 9, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsBusinessTechnology

अब महंगे हुए AIRTEL के ये प्लान, इस तारीख से लागू होगे नए प्लान

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- AIRTEL  ने अपने रिचार्ज प्लान की कीमतों में इजाफा कर दिया है। इसमें कॉलिंग के साथ ही डेटा प्लान भी शामिल है। कंपनी ने अपने सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान समेत करीब आधा दर्जन डेटा और कॉलिंग प्लान में इजाफा किया है। AIRTRL  की नई दरें 26 नवंबर से देशभर में लागू हो जाएंगी। कंपनी ने प्री-पेड टैरिफ प्लान में करीब 20 से 25 फीसदी का इजाफा किया है। ऐसे में AIRTEL  का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान 99 रुपये में आएगा, जो पहले तक 79 रुपये में आता था।

अब आपको बताते हैं कि किन प्लान की कीमते बढ़ी हैं-

AIRTEL का सबसे सस्ता प्री-पेड प्लान 79 रुपये की जगह पर 99 रुपये में आएगा। इस प्लान में 28 दिनों की अधिकतम वैधता मिलेगी। वहीं 149 रुपये वाले प्लान की जगह पर 179 रुपये देने होंगे। इस प्लान में डेली 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इसके साथ ही 219 रुपये वाले प्लान की जगह पर 265 रुपये देने होंगे। यह प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ डेली 1GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ आएगा। इससे अगले प्लान की बात करें तो AIRTEL  का 598 रुपये प्लान की कीमत बढ़कर 719 रुपये हो गयी है। यह प्लान 84 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में यूजर्स को डेली 1.5GB डेटा दिया जाता है। इन सभी में अब इजाफा किया जाएगा।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

अश्लील कंटेंट पर सरकार का बड़ा फैसला ,ULLU समेत 23 ऐप्स पर बैन

Voice of Panipat

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो पर सीएम मनोहर लाल ने दी सफाई, जानिए क्या कहा

Voice of Panipat

युवक पर किया जानलेवा हमला, फिर अधमरा छोड़कर बदमाश हुए फरार, केस दर्ज

Voice of Panipat