September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsPanipatPANIPAT NEWS

Golden Boy नीरज चोपड़ा की बहन की शादी पर पहुंचे CM मनोहर लाल, आशीर्वाद देकर दी शुभकामनाएं

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- नीरज चोपड़ा जो कि टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता बने उनकी बड़ी बहन के विवाह समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल शुभकामनाएं देने पहुंचे। मतलौडा स्थित श्रीराम फार्म हाउस में विवाह समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री के साथ ही अन्य मंत्री एवं स्थानीय नेता भी पहुंचे। विवाह समारोह में मुख्यमंत्री करीब 20 मिनट रुके। 

नीरज चोपड़ा के चाचा सुरेंद्र चोपड़ा ने बताया कि ओलंपिक पदक लाने के बाद ही नीरज की बड़ी बहन संगीता चोपड़ा का विवाह तय कर दिया गया था। दोपहर करीब पौने तीन बजे मुख्यमंत्री मनोहर लाल का हेलीकॉप्टर खंडरा सरकारी स्कूल के पीछे उतरा। जहां से मुख्यमंत्री श्रीराम फार्म हाउस पहुंचे। विवाह समारोह में पहुंचे सीएम ने वधू को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं।  मुख्यमंत्री के साथ विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर भी पहुंचे। ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा, भाजपा जिला अध्यक्ष अर्चना गुप्ता, पूर्व परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार एवं अन्य भाजपा नेता भी मौजूद रहे।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

करवा चौथ से पहले सोने की कीमतों में बढ़ोतरी, जाने कितना महंगा हुआ ?   

Voice of Panipat

मायके गई पत्नी को मनाने गए युवक की बेरहमी से कर दी हत्या, देखिए पूरा मामला..

Voice of Panipat

8 राज्यों के 28 एयरपोर्ट्स 9 मई तक बंद , 430 फ्लाइट्स कैंसिल, अलर्ट जारी

Voice of Panipat