September 5, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaINFORMATIVE

प्रदर्शन से पहले पुलिस की कार्यवाही, रोहतक के किसान नेताओं को घर में किया नजरबंद

वॉयस ऑफ पानीपत (हिमांशी चावला) – दिल्ली के किसान घाट पर होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे रोहतक के किसान नेताओं को पुलिस ने घर से बाहर निकलने से रोक दिया। सोमवार सुबह पुलिस टीमें किसान नेताओं के घर पहुंचीं और उन्हें नजरबंद कर दिया। किसान-मजदूर संगठन हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष उमेद सिंह ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) की ओर से किसानों की समस्याओं और मांगों को लेकर दिल्ली के किसान घाट पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था, जिसमें देशभर से किसान पहुंच रहे थे। उमेद सिंह के अनुसार, गांव घिलौड़ स्थित उनके घर पर सुबह करीब सवा 8 बजे पुलिस पहुंच गई, जब वह दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें बाहर निकलने से रोक दिया और कहा कि वह शाम तक घर से बाहर नहीं जा सकते। उन्होंने आरोप लगाया कि रोकने का कारण पूछने पर पुलिस ने कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी।

वहीं, गांव धामड़ में भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष रणधीर सिंह को भी पुलिस ने घर पर ही रोक लिया। रणधीर सिंह ने बताया कि किसान संगठन अमेरिका और अन्य देशों के साथ होने वाले कृषि संबंधी समझौतों के विरोध में दिल्ली के किसान घाट पर प्रदर्शन करने जा रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों और मजदूरों की आवाज दबाने के लिए सख्ती अपना रही है। रणधीर सिंह ने गुरुग्राम और नूंह (मेवात) में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध का भी जिक्र किया और कहा कि इसी वजह से किसान नेताओं को दिल्ली जाने से रोका जा रहा है। किसान नेताओं का कहना है कि उनका प्रदर्शन शांतिपूर्ण था और वे लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगें रखने जा रहे थे। उन्होंने जंतर-मंतर पर हुई पुलिस कार्रवाई का भी विरोध जताया।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

मोटरसाइकिल चालकों को बड़ी चेतावनी, आपका हो सकता है भारी नुकसान

Voice of Panipat

HARYANA:- 6 जिलों में आज लू का रेंड अलर्ट, इस तारीख से होगी बारिश !

Voice of Panipat

20 साल रहे राजनीति से दूर, आज लेंगे हरियाणा के नए गवर्नर शपथ

Voice of Panipat