August 11, 2026
Voice Of Panipat
Haryana NewsPANIPAT NEWS

हरियाणा के किसानों को बड़ी राहत, सरकार ने जारी किए 7 करोड़ रूपये

हरियाणा के किसानों को बड़ी राहत, सरकार ने जारी किए 7 करोड़ रूपये

हरियाणा के किसानों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार ने हरित खाद को बढ़ावा देने के लिए किसानों के खातो में 7 करोड़ रुपए की राशि भेजी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बीते सोमवार को विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत लाभार्थियों को मिलने वाला लाभ वितरण किया।

इस दौरान विभिन्न 19 सरकारी योजनाओं के तहत प्रदेश के 50 लाख 48 हजार 73 पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में 1,595 करोड़ 50 लाख रुपए की राशि DBT के जरिए ट्रांसफर की।

किसानों के खातों में भेजे रूपये
वहीं सरकार ने प्रदेश के किसानों को भी बड़ी राहत दी है। सरकार ने हरित खाद को बढ़ावा देने के लिए लगभग 13,237 किसानों के खातों में 7 करोड़ रुपए की राशि भेजी है। सोमवार को लाभ वितरण के बाद हरियाणा के सीएम ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि खरीफ 2026-27 में 70 हजार एकड़ क्षेत्र में ढेंचा और मूंग को खाद के रूप में अपनाने के लिए यह प्रोत्साहन राशि जारी की गई है।

खरीफ 2026 के दौरान 5,844 किसानों द्वारा 36,670 एकड़ में ढेंचा की खेती का सत्यापन किया गया है। इसी प्रकार 7,393 किसानों द्वारा 36,670 एकड़ क्षेत्र में मूंग व अन्य हरित खाद फसलों की खेती का सत्यापन हुआ है। प्रदेश के 13,237 किसानों को हरित खाद के लिए 7 करोड़ रुपये दिए गए है।

Related posts

HARYANA:- सभी महिलाओं के खाते में नहीं आएंगे 2100, बस इन्हें ही मिलेगा लाभ

Voice of Panipat

HARYANA के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में हर दूसरे शनिवार को स्कूल रहेंगे बंद

Voice of Panipat

HBSE Board ने दी बड़ी अपड़ेट, इस दिन से दोबारा होगी रद्द हुई 10वीं और 12वीं की परिक्षाएं

Voice of Panipat

Leave a Comment