33.9 C
Panipat
September 20, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsBusinessHaryanaHaryana News

हरियाणा में हर महीने का बिजली बिल आएगा जीरों, जल्द उठायें PM सूर्य घर योजना का लाभ; ऐसे करें आवेदन

PM Surya Ghar yojana : हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे की अब हर महीने बिजली का बिल्ली जीरो आने वाला है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आमजन के लिए आर्थिक राहत देने का काम कर रही है। वहीँ कैथल समेत हरियाणा के कई जिले इस योजना का भरपूर फायदा उठा रहे है। चलिए जानते है प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से जुडी सम्पूर्ण जानकारी।

कैथल के 8 हजार 896 उपभोक्ता हुए बिजली बिल मुक्त

आपको जानकारी के लिए एक बार फिर से बता दे की प्रदेश में लाखों परिवार इस योजना का फायदा उठा रहे है। वहीँ कैथल में अब तक 8 हजार 896 उपभोक्ताओं ने अपने घरों की छतों पर सोलर सिस्टम स्थापित कर इस योजना का लाभ उठाया है। इनमें 1765 अंत्योदय परिवार शामिल हैं। इस योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिल रहा है साथ ही हर महीने के बिजली बिल से छुटकारा मिल रहा है।

बैंक के माध्यम से योजना पर लोन

अधिक जानकारी के लिए बता दे की अगर आपकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है तो भी आप इस योजना का लाभ उठा सकते है। बता दे की इस कड़ी में सैनी सरकार बैंकों के माध्यम से बिना किसी गारंटी या प्रापर्टी के न्यूनतम ब्याज दरों पर ऋण की सुविधा उपलब्ध करवा रही है।

महीने की 300 यूनिट

अधिक जानकारी के लिए बता दे की सिर्फ 2KW का सोलर पैनल 300 यूनिट से अधिक बिजली उत्पादन की क्षमता रखता है। जो एक मध्यमवर्गीय परिवार की सामान्य मासिक बिजली खपत के लिए काफी हद तक पर्याप्त हो सकता है। इससे परिवारों के बिजली बिल को हमेशा के लिए छुटकारा मिल जायगा।

किसे कितनी मिलेगी सब्सिड़ी

अंत्योदय परिवार यानी जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम है और आप दो किलोवाट तक का सोलर पैनल लगवाना चाहते है तो आपकोहरियाणा सरकार की ओर से 50 हजार रुपये, यानी कुल 1.10 लाख रुपये का अनुदान मिल सकता है।

जिन परिवारों की वार्षिक आय तीन लाख रुपये तक है उन्हें भी सरकार ने निराश नहीं किया है उन्हें केंद्र से 60 हजार रुपये तथा हरियाणा सरकार से 20 हजार रुपये की राहत मिलने वाली है। तीन किलोवाट के लिए 78 हजार रुपये की सब्सिडी का प्रावधान है।

इसके लिए अगर आप आवेदन करना चाहते है तो ऑफिसियल साइट पर विजिट कर सकते है या फिर नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर अप्लाई कर सकते है।

Related posts

HARYANA में तेजी से बढ़ रहा डेंगू, 10 दिन में आए 673 नए केस

Voice of Panipat

PANIPAT:- अफीम तस्कर की निशानदेही पर सप्लायर को झारखंड के लातेहार से किया गिरफ्तार

Voice of Panipat

नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे 38 लाख, पढिये पूरा मामला.

Voice of Panipat

Leave a Comment