Lata Mangeshkar and Kishor Kumar Blockbuster Hindi Song: हिंदी सिनेमा की स्वर कोकिला लता मंगेशकर और किशोर कुमार की जोड़ी ने 1972 में हिंदी सिनेमा को ऐसा ब्लॉकबस्टर गाना दिया था जिसका जादू पिछले 5 दशकों से हिंदी संगीत प्रेमियों के पर राज कर रहा है। जी हां… 1972 में बड़े पर्दे पर रिलीज हुए ‘गुम है किसी के प्यार में’ ब्लॉकबस्टर गाने (blockbuster Hindi song) को लोग आज भी भूल नहीं है। इस सदाबहार गाने को लता मंगेशकर और किशोर कुमार (Kishore Kumar song) की आवाज में डब किया गया था। किशोर कुमार के साथ लता मंगेशकर ने इस गाने (Lata Mangeshkar song) को ऐसे सुरों में पिरोया कि लोग इस गाने की आज धुन सुनने के लिए हमेशा बेताब रहते हैं।
70 के दशक में हर गली-मोहल्ले में रेडियो और टेप रिकॉर्ड पर बजता हुआ सुनाई देता था यह गाना
70 के दशक में इस ब्लॉकबस्टर हिंदी गाने (70’s blockbuster Hindi song) ने बड़े पर्दे पर धूम मचा दी थी। पुरानी संगीत को पसंद करने वाले लोगों की मानें तो ‘गुम है किसी के प्यार में’ ब्लॉकबस्टर हिंदी गाना 70 के दशक में गांव-शहर की हर गली-मोहल्ले में टेप रिकॉर्ड और रेडियो पर खूब बजता था। उस दौर में लोग इस गाने (old Hindi song) को सुनकर चलते-चलते रुक जाते थे। 70 के दशक में ही नहीं बल्कि आज के दौर में भी इस गाने को सुनने और पसंद करने वालों की संख्या करोड़ों में है। 4 मिनट 30 सेकंड का यह ब्लॉकबस्टर रोमांटिक गाना पिछले तीन पीढ़ियों से लोगों का फेवरेट बना हुआ है।
रणधीर कपूर और रेखा ने किया था ‘गुम है किसी के प्यार में’ गाने में बेहतरीन अभिनय
लता मंगेशकर और किशोर कुमार के सुरों से सजे ‘गुम है किसी के प्यार में’ गाने (Lata Mangeshkar and Kishore Kumar song) को रणधीर कपूर और रेखा पर फिल्माया गया था। इस ब्लॉकबस्टर गाने में रणधीर कपूर और रेखा (Randhir Kapoor and Rekha) के अभिनय की लोग ने उस दौर र में खूब तारीफ की थी। गाने में रेखा की खूबसूरती आज भी लोगों का ध्यान अपनी और आकर्षित कर रही है। इस सदाबहार ब्लॉकबस्टर गाने (evergreen blockbuster song) को संगीत आरडी बर्मन ने दिया था और गाने के लिरिक्स मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखे थे। ‘गुम है किसी के प्यार में’ ब्लॉकबस्टर हिंदी गाने को 1972 में रिलीज हुई ‘रामपुर का लक्ष्मण’ फिल्म के लिए बनाया गया था।

