September 25, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaPANIPAT NEWS

पानीपत शहर में अब रात में भी सफर होगा आसान, चलेंगी लो-फ्लोर ई-बसें

Panipat News: पानीपत शहर के यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार पानीपत शहर में अब विभाग की ओर से रात के समय में भी चलेंगी लो-फ्लोर ई-बसें चलाने का फैसला लिया गया है। शहर में देर रात सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक राहत की खबर है।

शहर के नए बस स्टैंड सिवाह से टोल प्लाजा तक अब रात में भी विशेष ई-बस सेवा उपलब्ध रहेगी। संभवतः सोमवार रात से यह सुविधा विधिवत शुरू हो जाएगी। सबसे अहम बात यह है कि रात के समय सफर करने पर यात्रियों से कोई अतिरिक्त किराया नहीं वसूला जाएगा।

यह विशेष बस सेवा रात 9 बजे से सुबह 9 बजे तक संचालित होगी, जिसमें दोनों दिशाओं से हर 30 मिनट के अंतराल पर यात्रियों को ई-बस मिलेगी।

नाइट शिफ्ट वाले नौकरीपेशा लोगों और विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

विधायक विज ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में शुरू हो रही यह सेवा शहर को एक आधुनिक परिवहन व्यवस्था देगी। इससे विशेषकर नाइट शिफ्ट वाले नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और श्रमिकों को सुरक्षित और सुलभ आवागमन मिलेगा। फिलहाल, शहर में सुबह 6:30 से रात 8 बजे तक 16 ई-बसों का ही संचालन हो रहा है।

सोमवार से ड्यूटी रोस्टर होगा तैयार

पानीपत शहर में रात के समय में लो-फ्लोर ई-बसें चलाने को लेकर
रोडवेज जीएम विक्रम कंबोज ने बताया कि इस संबंध में आधिकारिक पत्र एक-दो दिन में आने की पूरी संभावना है। सोमवार से कर्मचारियों का नाइट ड्यूटी रोस्टर तैयार कर लिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मौजूदा कर्मचारियों की ही रात में रोटेशन पर ड्यूटी लगाई जाएगी और किराए में किसी भी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। यात्रियों की सुविधा के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। (Panipat News)

Related posts

हरियाणा के विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर, 5 लाख टैबलेट बांटेगी सरकार, रोजाना मिलेगा इतना इंटरनेट

Voice of Panipat

HARYANA मे पुलिसवाली रिश्वत लेते गिरफ्तार, इस मामले मे मांगी थी रिश्वत

Voice of Panipat

PANIPAT में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय करेंगे ध्वजारोहण

Voice of Panipat

Leave a Comment