33.7 C
Panipat
September 19, 2026
Voice Of Panipat
Cinema

New Bhojpuri Song: खेसारी लाल और शिल्पी राज के नए गाने ‘अफीम’ ने मचाया धमाल, भोजपुरी संगीत प्रेमियों के बीच जमकर उड़ा रहा है गर्दा

New Bhojpuri song

Khesari Lal Shilpi Raj New Song: भोजपुरी ट्रेडिंग स्टार खेसारी लाल और शिल्पी राज का नया गाना ‘अफीम’ इन दिनों इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इस गाने को यूट्यूब पर देखने और सुनने वालों की संख्या करोड़ों में पहुंच गई है। भोजपुरी गाने ‘अफीम’ (New Bhojpuri song) को यूट्यूब पर 29 अगस्त से लेकर अब तक 2 करोड़ 10 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। भोजपुरी संगीत प्रेमियों के बीच यह गाना (Khesari Lal new song) पिछले तीन हफ्तों से जमकर गर्दा उड़ा रहा है। बता दें कि खेसारी लाल के बिहार सहित उत्तर प्रदेश, राजस्थान हरियाणा, मध्यप्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ राज्य में करोड़ों की संख्या में फॉलोअर हैं। यहीं कारण है कि जब भी इनका कोई नया गाना (khesari Lal Bhojpuri song) रिलीज होता है, तो रातों-रात इंटरनेट पर ट्रेडिंग करने लग जाता है।

खेसारी लाल और शिल्पी राज ने दी है ‘अफीम’ गाने को मधुर आवाज

भोजपुरी संगीत प्रेमियों के बीच इन दोनों ट्रेंड कर रहे ‘अफीम’ गाने को आवाज खेसारी लाल और शिल्पी राज (Shilpi Raj new song) ने दी है। इस गाने में ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल के साथ शिल्पी राज की आवाज को खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने के दिल को छू लेने वाले बोल कृष्णा बेदर्दी द्वारा लिखे गए हैं और मधुर संगीत विकी वोक्स का है व प्रोड्यूस दिनेश रेलहान द्वारा किया गया है। यह गाना बिहार के साथ-साथ इन दोनों उत्तर भारत के कई राज्यों में भी ट्रेंड कर रहा है। ‘अफीम’ गाने पर भोजपुरी संगीत को पसंद करने वाले युवाओं द्वारा भोजपुरी शॉर्ट वीडियो (Bhojpuri hot video) भी काफी बनाए जा रहे हैं।

कंगना शर्मा ने भोजपुरी गाने (Bhojpuri song) ‘अफीम’ में अपनी दिलकश अदाओं से लूटी महफिल

खेसारी लाल और शिल्पी राज की मधुर आवाज से सजे भोजपुरी गाने ‘अफीम’ में कंगना शर्मा (Kangana Sharma) की भी फैंस खूब तारीफ कर रहे हैं। इस गाने को भोजपुरी सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्री कंगना शर्मा और ट्रेडिंग स्टार खेसारी लाल पर फिल्माया गया है। गाने में कंगना शर्मा के डांस मूवमेंट और दिलकश अदाओं ने महफिल लूटने का काम किया है। भोजपुरी संगीत प्रेमी ‘अफीम’ गाने (Bhojpuri song) में खेसारी लाल और कंगना शर्मा के अभिनय के अभिनय की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। जिस हिसाब से यह गाना इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है उसे देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही यह यूट्यूब पर 50 मिलियन व्यूज का आंकड़ा भी छू लेगा।

Related posts

चल गया आदित्य-दिशा की फिल्म का जादू, कमाए इतने करोड़

Voice of Panipat

आयुष्मान की फिल्म ने लगाई सेंचुरी, इतना हुआ फिल्म का कुल बिजनेस

Voice of Panipat

शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा से कहा- आप हमारी दुनिया हैं

Voice of Panipat

Leave a Comment