July 29, 2026
Voice Of Panipat
Education

तीन प्रयासों की नाकामी भी नहीं तोड़ पाई उत्सव गौतम का मनोबल, चौथी कोशिश में ऐसे हासिल की कामयाबी

यूपीएससी परीक्षा 2017 में 33वीं रैंक हासिल कर आईएएस अफसर बनने वाले उत्सव गौतम को सफलता चौथे प्रयास में मिली. इससे पहले तीन बार नाकाम रहे, लेकिन वे धैर्य रखकर लगातार मेहनत करते रहे. उत्सव को आईआईटी से ग्रेजुएशन करने के बाद अच्छी नौकरी मिल गई. हालांकि देश की सेवा करने के लिए उन्होंने यूपीएससी का रास्ता चुना और उस पर चलकर सफलता भी प्राप्त की.

नौकरी छोड़ कर शुरू की यूपीएससी की तैयारी
उत्तर प्रदेश के आगरा के रहने वाले उत्सव गौतम पढ़ाई में होशियार थे. इंटरमीडिएट के बाद उन्हें आईआईटी पटना में दाखिला मिल गया. उन्होंने आईआईटी से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की. ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने एक साल तक नौकरी की. हालांकि उनकी मन में देश की सेवा करने की इच्छा दबी थी. उन्हें लगा कि यूपीएससी देश सेवा करने का एक बेहतर जरिया हो सकता है. उन्होंने नौकरी छोड़कर यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी और चौथे प्रयास में आईएएस बनकर अपना सपना पूरा किया.

यूपीएससी का सफर
उत्सव गौतम को तीन प्रयासों में उन्हें सफलता नहीं मिली. लेकिन नाकामियों का उनपर कोई असर नहीं पड़ा और उन्होंने तैयारी जारी रखी. उन्हें मालूम था कि एक ना एक दिन उन्हें सफलता जरूर मिलेगी. सकारात्मक रवैये के साथ उन्होंने मेहनत जारी रखी. चौथे प्रयास में उन्होंने अपनी गलतियों को सुधारा और बेहतर प्रदर्शन किया. इसकी बदौलत उन्होंने ऑल इंडिया 33वीं रैंक प्राप्त की. उनकी इतनी अच्छी रैंक रही कि उन्हें अपने मन मुताबिक आईएएस का पद मिल गया.

दूसरे कैंडिडेट्स को उत्सव की सलाह
यूपीएससी की तैयारी करने वालों को उत्सव सिलेबस कवर करके ज्यादा से ज्यादा रिवीजन करने की सलाह देते हैं. उनका मानना है कि अगर आप तय समय सीमा के अंदर बेहतर तरीके से पेपर को सॉल्व कर पाएंगे तो आपके लिए यह काफी पॉजिटिव प्वाइंट साबित होगा. वे कहते हैं कि आप किताबों का चयन बेहद सोच समझकर करें और उन्हें बार-बार रिवाइज करें. उनके मुताबिक परीक्षा में सफलता पाने के लिए धैर्य रखना भी काफी जरूरी होता है. अगर आप लगातार मेहनत करके परीक्षा देते रहेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी.

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HBSE 10th Result: कल जारी होगा 10वीं का रिजल्‍ट, इस वेबसाइट पर करे चेक

Voice of Panipat

HARYANA मे आज से स्कूलो मे दाखिले शुरू, साथ मे दी जाएंगी किताबें भी, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat

हरियाणा सब इंस्पेक्टर परीक्षा में विवादित प्रश्न पूछने पर पेपर सेंटर को भेजा नोटिस.

Voice of Panipat