September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा “Right To Recall” सरपंचों से पहले MP और MLA पर हो लागू

वायस आफॅ पानीपत (कुलवन्त सिंह)- राइट टू रिकॉल का कानून हरियाणा सरकार ने सरपंचों के लिए लागू किया है। जिसपर लगातर विपक्ष की प्रतिक्रिया भी आनी शुरू हो चुकी है। विपक्ष लगातर सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाता नजर आ रहा है। अब पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी इसको लेकर आगे आए हैं।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि  हरियाणा में सरपंचों से पहले सांसदों और विधायकों पर राइट टू रिकॉल का कानून बनाया जाना चाहिए। आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि अगर हरियाणा सरकार सही मायने में कुछ करना चाहती है और प्रदेश का विकास चाहती है, तो वह सबसे पहले इस कानून को MLA और MP पर लागू करे।

ताकि प्रदेश में भ्रष्टाचार पूरी तरह से खत्म हो सके। हुड्डा ने प्रदेश सरकार पर निजीकरण और बेरोजगारी को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरी और INLD सुप्रीमों ने भी इस कानून पर तंज कसते हुए कहा कि ये कानून बासी कढ़ी में उबाल जैसा है। इस कानून को काफी पहले लागू किया जाना चाहिए था।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

युवक ने अपने ही ताऊ को उतारा मौत के घाट, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान.

Voice of Panipat

सुप्रीम कोर्ट का आदेश,1563 छात्रों को दूबारा देना होगा NEET का एग्जाम

Voice of Panipat

आईएमए ने आयुष्मान भारत उपचार को निलंबित करने की चेतावनी दी,हरियाणा में 500 करोड़ रुपये से अधिक बकाया

Voice of Panipat