23 C
Panipat
May 5, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

HARYANA में बदला मौसम, जानें कब होगी बरसात

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- हरियाणा में मौसम बदलने लगा है.. सुबह से धुंध जैसे हालात बने हुए हैं.. इससे दिन और रात के तापमान में भी गिरावट आई है.. दिन के अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री और रात के 0.1 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है.. पिछले 24 घंटों के आंकड़े के अनुसार महेंद्रगढ़ की रातें सबसे ठंडी रही.. यहां का न्यूनतम तापमान में 15.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.. वहीं सिरसा में दिन का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री दर्ज किया गया..

वहीं मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अच्छी बात यह है कि आज से सूबे में 2 दिन तक बादल छाएंगे.. इससे 15 और 16 नवंबर को बारिश के आसार बन रहे हैं.. सूबे के अंबाला, पंचकूला और चंडीगढ़ में बूंदाबांदी की संभावना बन रही है..

*मौसम में इसलिए होगा बदलाव*

हरियाणा में एक पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, जो पहाड़ों में ऊंची चोटियों पर असर दिखाएगा.. इससे कहीं – कहीं हल्की बर्फ पड़ने की संभावना बन सकती है.. हरियाणा में यह पश्चिमी विक्षोभ आज और कल असर दिखा सकता है.. इस दौरान बादल छा सकते हैं.. वहीं 15 नवंबर से एक और विक्षोभ के एक्टिव होने से हल्की बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं.. अक्टूबर से अब तक बारिश नहीं हुई है.. इसके कारण अक्टूबर में सामान्य के मुकाबले ज्यादा तापमान रहा था.. नवंबर में भी ऐसी ही संभावनाएं जताई जा रही हैं..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

ईएनडीसी पर बैन, न ई-सिगरेट बिकेगी, न निकोटिन फ्लेवर हुक्का, पकड़े जाने पर होगी तीन साल कैद

Voice of Panipat

Haryana में डाक्टरो और स्टाफ को मिली सौगात, free रह सकेंगे PWD रेस्ट हाउस में

Voice of Panipat

हरियाणा में पीएम किसान योजना के तहत किसानों के खातों में पहुंचे 4288 करोड़ रूपये

Voice of Panipat