33.2 C
Panipat
September 11, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsIndia NewsLatest News

युवक की हत्या के आरोपी निहंग सिख की कोर्ट में पेशी आज, कल किया था सरेंडर

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा):- सिंघु बॉर्डर पर पिछले एक साल से भी ज्यादा वक्त से किसान आंदोलन चल रहा है. शुक्रवार को आंदोलन वाली जगह पर लखबीर नाम के एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई. अब हत्या के मुख्य आरोपी निहंग सिख ने सरेंडर कर दिया है, जिसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा. हत्या के बाद निहंग सिख ने युवक के हाथ-पैर को काट कर बैरिकेड पर लटका दिया था. आरोप है कि रात में मृतक लखबीर निहंगों के कपड़े पहने हुए गुरुद्वारे में दाखिल हुआ था.

बताया जा रहा है कि युवक ने गुरू ग्रंथ साहब के साथ बेअदबी की और भागने लगा. तभी गेट पर पहरा दे रहे निहंगों ने इस युवक को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की. इस बेअदबी के पीछे उसका मकसद पूछा गया.  युवक ने जब कुछ नहीं बताया तो पहले उसके हाथ काटा गया, इसके बाद युवक का पैर काटा गया और उसे बैरिकेड से लटका दिया गया.

कहा जा रहा है कि इस हत्या को अंजाम देने वाले शख्स का नाम सरवजीत सिंह हैं, जिसने कल शाम सोनीपत पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया...संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा है कि घटना से उनका कुछ लेना देना नहीं है और दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए...बता दें कि मृतक लखबीर पंजाब के तरनतारन जिले के चीमा खुर्द गांव का रहने वाला था. वो निहंगों के घोड़ों की देखभाल और साफ सफाई करता था, लेकिन उन्होंने ही उसकी जान ले ली. जिसके बाद पूरा परिवार सदमे में है.

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

असम से सोनीपत लाई गई नाबालिक हुई मानव तस्करी का शिकार

Voice of Panipat

पानीपत- जालंधर हाईवे का होगा पुनर्निर्माण, 291 किलोमीटर लंबी सड़क पर 5 नए पुल और अंडरब्रिज बनेंगे

Voice of Panipat

CBSE जल्द जारी करेंगा कंपार्टमेंट का परिक्षा परिणाम

Voice of Panipat