September 25, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaSports

सोनीपत में एक साथ दौड़ेंगे 4 हजार धावक, 27 सितंबर को सेक्टर-4 खेल परिसर में होगी मिनी मैराथन

Sonipat News: सोनीपत में 27 सितंबर को होने जा रही मिनी मैराथन में एक साथ 4000 धावक दौड़ेंगे। सोनीपत जिले में फिट युवा, मजबूत समाज और स्वस्थ राष्ट्र के संदेश के साथ खेल विभाग की ओर से 27 सितंबर को मिनी मैराथन कराई जाएगी। राज्य सरकार के सेवा संकल्प अभियान और फिट इंडिया मिशन के तहत होने वाली इस मैराथन में करीब 4 हजार धावकों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। इस मैराथन दौड़ की शुरुआत सेक्टर-4 स्थित खेल परिसर से सुबह 7 बजे होगी।

प्रतिभागियों को सुबह 6:30 बजे करनी होगी रिपोर्ट

मैराथन में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को सुबह 6:30 बजे रिपोर्ट करनी होगा। जानकारी के अनुसार एथलेटिक्स नर्सरी और राजीव गांधी खेल स्टेडियम में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों कोभी इसमें शामिल होने की सूचना दी जा रही है।
सोनीपत जिले में होने जा रही मिनी मैराथन में पुरुष, महिला और 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए अलग-अलग वर्ग बनाए गए हैं।

दसवें स्थान तक के प्रतिभागी को मिलेगा सम्मान

मैराथन में प्रत्येक वर्ग में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले धावकों के साथ चौथे से 10वें स्थान तक रहने वाले प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया जाएगा और मेडल दिए जाएंगे। प्रतियोगिता को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए एथलेटिक्स कोच संदीप शर्मा के साथ महावीर और मनोज कुमार जिम्मेदारी संभालेंगे।

Related posts

Breaking:- पहलगाम में मारे गए नेवी लेफ्टिनेंट के घर पहुंचे राहुल गांधी

Voice of Panipat

HARYANA:- खाने को लेकर बहू से सास का हुआ झगड़ा, बहू बच्चों को छोड़कर घर से लापता

Voice of Panipat

शिक्षामंत्री कंवरपाल ने दी जानकारी, इस तारीख को घोषित होगा रिजल्ट

Voice of Panipat

Leave a Comment