September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPANIPAT NEWS

पानीपत में दुखद मामला, 7 दिन पहले जन्मी बेटी से छीना मां का प्यार

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- पानीपत के एक कॉलोनी में 7 दिन पहले मां बनी महिला की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई.. महिला को 3 दिन से उल्टियां लग रही थी.. हालांकि दवाई लेने से ठीक भी हो रही थी.. लेकिन वह सुबह उठी और उसने अपनी सास से पीने का पानी मांगा… पानी पीते ही उसे घबराहट हुई और चिल्लाने लगी.. इसके बाद वह बेहोश हो गई.. बेहोश हालत में परिजन उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले गए.. जहां डॉक्टरों ने इलाज के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.. शव का शव का पंचनामा भराकर शवगृह में रखवा दिया गया है…

जानकारी देते हुए सास ने बताया कि वह गुजरात की रहने वाली है.. उसके बेटे कि शादी 1 साल पहले हुई थी.. वह बिल्कुल हष्ट- पुष्ट थी.. शादी के बाद अब 7 दिन पहले ही तुलसी ने एक बेटी को जन्म दिया था.. उसकी डिलीवरी नॉर्मल हुई थी.. लेकिन, बीते 3 दिन से उसको उल्टियां लग रही थीं.. वह कुछ भी खाती-पीती थी.. तो उल्टी लग जाती थी.. दवाई लेने से ठीक भी हो रही थी.. रात को वह ठीक ढंग से सोई थी.. सुबह वह उठी तो उठने के बाद उसने पानी मांगा.. पानी पीते ही उसे फिर उल्टी लगी.. इसके बाद उसे घबराहट होने लगी.. वह बेहोश हो गई..उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA:- जन्माष्टमी के दिन मां ने की ऐसी हरकत, हर कोई हो गया शर्मसार

Voice of Panipat

बड़ा बयान, कोई रात में शव फैंक दे तो मोदी की गलती कैसे- रतनलाल कटारिया

Voice of Panipat

45 लाख की अफीम ले जा रहे युवक को किया काबू, तस्करी के बदले मिलना था कमीशन

Voice of Panipat