32.7 C
Panipat
October 8, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsPanipat

45 लाख की अफीम ले जा रहे युवक को किया काबू, तस्करी के बदले मिलना था कमीशन

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- कुरुक्षेत्र पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी दिल्ली नंबर की कार में झारखंड से 26 किलो अफीम कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद में किसी व्यक्ति को बेचने के लिए लाया था। आरोपी शाहाबाद का रहने वाला अजीत है। आरोपी को नशा तस्करी के बदले कमीशन मिलना था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर आठ दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने बताया कि 13 अक्तूबर को अपराध अन्वेषण शाखा-2 के प्रभारी निरीक्षक मंदीप सिंह की टीम बराड़ा चौक, शाहाबाद फ्लाईओवर के नीचे मौजूद थी। इस दौरान मंदीप सिंह को सूचना मिली कि अनूप उर्फ बिट्टू निवासी हुडा, शाहाबाद अफीम बेचने का धंधा करता है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अजीत सिंह उर्फ पिंद्र उर्फ काला निवासी ढकाला, थाना शाहाबाद को पैसे देकर झारखंड से अफीम मंगवाता है। बुधवार को भी अजीत अपनी कार में अनूप के लिए अफीम लेकर शनि मंदिर के पास से होता हुआ शाहाबाद आएगा। पुलिस टीम ने सर्विस रोड पर रतनगढ़ की तरफ नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू की। कुछ देर बाद पुलिस टीम को एक दिल्ली नंबर की कार आती दिखाई दी। पुलिस ने उसे रुकवाया और तलाशी लेने पर कार की सीट से प्लास्टिक की कैन में रखी 26 किलो 500 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह अफीम झारखंड से खरीदकर लाया है। उसे यह नशा अनूप को देकर अपना कमीशन लेना था। पुलिस आरोपी अनूप उर्फ बिट्टू व अन्य की तलाश कर रही है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA के इस जिले में 2 हजार मकान मालिकों पर होगी FIR दर्ज, पढिए कहां का है ये मामला

Voice of Panipat

हरियाणा में अब सोमवार और मंगलवार को भी खुलेगी दुकानें, अब नहीं रहेगा लाॅकडाउन

Voice of Panipat

हरियाणा रोडवेज ने चंडीगढ़ से अंबाला जाने का बढ़ाया किराया, पढिए कितना लगेगा किराया

Voice of Panipat