April 30, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

किसान आंदोलन का पांचवां दिन, हरियाणा में आज निकाला जाएंगा ट्रैक्टर मार्च

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- किसानों के दिल्ली कूच का आज पांचवां दिन है.. किसान दिल्ली जाने की जिद को लेकर शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं.. इस आंदोलन में एक किसान और एक सब इंस्पेक्टर समेत 2 लोगों की मौत हो चुकी है.. शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में आज चढ़ूनी ग्रुप हरियाणा की सभी तहसीलों पर ट्रैक्टर मार्च निकालेगा.. किसानों को सुबह 11 बजे प्रदर्शन का टाइम दिया गया है.. किसानों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है..

बताया जा रहा है कि किसानों का आदोलन खत्म करवाने के लिए कल चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्रियों और किसान नेताओं के बीच चौथी वार्ता होगी। वहीं आंदोलन के चौथे दिन किसानों ने बैरिकेडिंग की तरफ बढ़ने की कोशिश की तो हरियाणा पुलिस ने उन पर आंसू गैस के गोले दागे थे.. गोले फटने से कई किसानों को चोटें आई थी.. किसानों के भारत बंद को पंजाब-हरियाणा में पूरा समर्थन मिला..सरकारी बसें भी नहीं चलीं.. हरियाणा में 3 घंटे टोल नाके फ्री कराए गए..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

कंप्यूटर सॉफ्टवेयर हैक कर ऐसे पास करवाते थे सरकारी पेपर, आरोपी निकले पढ़े-लिखे

Voice of Panipat

24 घंटे में 1.33 लाख नए केस और 3207 की मौत

Voice of Panipat

HARYANA के इस गांव में कच्छा पहनकर घूमने पर रोक, वजह जानकर होगे हैरान

Voice of Panipat