August 1, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsLatest NewsPanipatPanipat Crime

पानीपत में चोरों के हौंसले बुलंद,जिस कमरे में सो रहे थे प्रवासी उसी में की हजारों की चोरी

वायस ऑफ पानीपत( कुलवन्त सिंह  ) :-   हरियाणा के पानीपत जिले में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वे अब उस कमरे में भी चोरी करने से नहीं डर रहे, जहां पर लोग मौजूद हैं। बंद मकान में तो रोजाना चोरी होती ही हैं, मगर लोगों की मौजूदगी में भी चोरों ने वारदात कर दी। इतना ही नहीं, हजारों की चोरी करने के बाद अंदर सो रहे लोगों को बंद कर चोरी आसानी से फरार हो गए। चोरी की शिकायत पीड़ित ने पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

किला थाना पुलिस को दी शिकायत में कुरबान ने बताया कि वह मूल रूप से तहसील कैराना, जिला शामली यूपी का रहने वाला है। हाल में वह पानीपत वार्ड 11 में माटा चौक किराये के मकान में रहता है। वह मेहनत मजदूरी कर अपना व अपने परिवार का गुजारा चला रहा है। उसने बताया कि जिस मकान में वह रहता है, उस मकान के दूसरे कमरों में नासिर, आमिर व अरशद भी किराएदार रहते हैं।

15 फरवरी की रात करीब 10 बजे वह व उसके किरायेदार खाना खाकर सो गए थे। 16 फरवरी की सुबह करीब 5 बजे जब वह उठा तो उसने देखा कि उसके मकान का सारा सामान बिखरा हुआ है। कमरे से उसका मोबाइल फोन, 18,500 रुपयों से भरा एक पीठू बैग, कपडे, बाइक की चाबी आदि चुरा कर फरार हो गए।

कुरबान ने बताया कि उसे जब कमरे में चोरी होने का पता लगा तो वह मदद के लिए बाहर जाना लगा। जिस दौरान उसने देखा कि बाहर से दरवाजे की कुंडी लगी हुई है। यह कुंडी मेन दरवाजे की लगी हुई थी। जिस वजह से उसके अलावा उसके अन्य किरायेदार भी अंदर बंद हो गए थे। सभी ने आवाज लगाकर वहां पर लोगों को मदद के लिए बुलाया। जिसके बाद वहां स्थानीय लोग आए और दरवाजे की कुंडी खोलकर उन्हें बाहर निकाला।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

फरिदाबाद की घटना : AC की खिड़की तोड़ घर में घुसे चोर ,फिर घर के बाहर खड़ी गाड़ी लेकर फरार

Voice of Panipat

BJP की 10वीं लिस्ट में 9 नाम, 7 सीटों पर बदले उम्मीदवार, 5 सासंदों का काटा टिकट

Voice of Panipat

जीटी रोड पर 32 किमी के दायरे में बनेंगे सात नए अंडरपास और पांच ओवरब्रिज

Voice of Panipat