August 1, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

WhatsApp पर आए ये कमाल के Features! जानें कैसे करें इस्तेमाल

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- मेटा के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप ने भारतीय यूजर्स के लिए एक बड़ा अपडेट पेश किया है। इस अपडेट में कॉलिंग, Status और Meta AI से जुड़े कई नए और काम के फीचर्स जोड़े गए हैं। कंपनी का कहना है कि ये बदलाव यूजर्स के रोजमर्रा के इस्तेमाल को और अधिक सहज और आसान बनाएंगे..

मिस्ड कॉल पर तुरंत वॉइस और वीडियो नोट

WhatsApp की कॉलिंग सुविधा में अब बड़ा बदलाव किया गया है। अब अगर आपकी कॉल मिस हो जाती है, तो उसी समय वॉइस या वीडियो नोट भेजने का विकल्प मिलेगा। इसके लिए अलग से चैट खोलने की जरूरत नहीं होगी। इसके अलावा ग्रुप वीडियो कॉल में अब जो व्यक्ति बोल रहा होता है, उसे इंटरफेस में हाइलाइट किया जाएगा, जिससे बातचीत को समझना और अधिक आसान हो जाएगा।

Voice Chats में रिएक्शन का नया तरीका

Voice Chat फीचर में अब यूजर्स बिना बातचीत रोके अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर सकते हैं। इससे बड़े ग्रुप्स में बातचीत करना आसान हो जाएगा और रियल टाइम कम्युनिकेशन और अधिक प्राकृतिक लगेगा। WhatsApp का कहना है कि यह फीचर यूजर्स के अनुभव को और बेहतर बनाएगा।

Status अपडेट हुए और भी इंटरएक्टिव

WhatsApp Status में अब म्यूजिक लिरिक्स, सवाल पूछने वाले स्टिकर्स और अन्य इंटरएक्टिव एलिमेंट्स जोड़े गए हैं। यूजर्स अब अपने कॉन्टैक्ट्स को सीधे Status के माध्यम से जवाब दे सकते हैं। Meta AI की मदद से इमेज जनरेशन भी अपग्रेड किया गया है, जिसमें Midjourney और Flux टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है। इसके अलावा, किसी भी स्टिल फोटो को छोटे वीडियो में बदलने की सुविधा भी दी गई है।

Desktop ऐप और चैनल टूल्स में सुधार

WhatsApp के Windows, Mac और Web वर्जन में भी कई बदलाव किए गए हैं। नया रीडिजाइन किया गया मीडिया टैब अब सभी चैट्स में मौजूद डॉक्युमेंट्स, फोटो, वीडियो और लिंक को एक जगह सर्च करने की सुविधा देता है। साथ ही, लिंक प्रीव्यू को छोटा किया गया है, जिससे चैट्स पहले से अधिक साफ और कम भरी हुई नजर आएंगी। यह अपडेट डेस्कटॉप यूजर्स के लिए WhatsApp को और अधिक प्रोडक्टिव बनाने में मदद करेगा।

TEAM VOICE OF PANIAT

Related posts

सुप्रीम कोर्ट ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द करने की याचिका पर सुनवाई टाली

Voice of Panipat

कितनी जगह खुला है आपका Instagram Account जान कर रह जाएंगे दंग ! तुरंत करना होगा ये काम

Voice of Panipat

50 रूपए गैस सिलेंडर हुआ महंगा, साथ ही हुए 3 बदलाव, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat