September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPANIPAT NEWS

सोने-चांदी के दाम में लगातार तीसरे हफ्ते तेजी, चांदी इस हफ्ते 17,000 महंगी हुई

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- सोने-चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे हफ्ते तेजी रही… हालांकि इस हफ्ते चांदी में बड़ी बढ़त देखने को मिली… मीडिया में छप्पी खबरों के अनुसार 5 दिसंबर को एक किलो चांदी की कीमत 1,78,210 प्रति किलोग्राम थी, जो एक हफ्ते में 16,970 रुपए बढ़कर 1,95,180 रुपए/kg पहुंच गई है.. यह चांदी की अब तक की सबसे ऊंची कीमत है…

इधर, सोने में भी इस हफ्ते बड़ा उछाल रहा… पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी 5 दिसंबर को 1,28,592 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो शुक्रवार (12 दिसंबर) तक 4,118 रुपए बढ़कर 1,32,710 रुपए पर पहुंच गया है… यह सोने की अब तक की सबसे महंगी कीमत है…

इस साल सोना ₹56,548 और चांदी ₹1,09,163 महंगी हुई

इस साल अब तक सोने की कीमत 56,548 रुपए (74.25%) बढ़ी है… 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब 1,32,710 रुपए हो गया है…

चांदी का भाव भी इस दौरान 1,09,163 (126.91%) रुपए बढ़ गया है… 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो अब 1,95,180 रुपए प्रति किलो हो गई है…

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT: सोशल मीडिया का दबाव देकर जबरन वसूली व विज्ञापन मांगे तो करें शिकायत, होगी कार्यवाही

Voice of Panipat

कॉल सेंटर की आड़ में चल रहा था ऑनलाइन फ्रॉड का धंधा, मारा छापा, 23 लड़कियां 90 लड़के गिरफ्तार

Voice of Panipat

Haryana:- 2600 प्राइवेट स्कूलों को अंतिम मौका, RTE में 4 दिन में बतानी होंगी सीटों की संख्या

Voice of Panipat