28.6 C
Panipat
September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryana CrimeIndia NewsLatest NewsPanipatPanipat Crime

पानीपत में फिर हुई चोरी, मेन गेट का ताला तोड़ घुसे चोर, कर ली लाखों की चोरी

वायस ऑफ पाानीपत (सोनम गुप्ता):- पानीपत शहर मे आए दिन चोरी के मामले सामने आ रहे है.. चोर ज्यादातर सूने मकान को निशाना बना रहे है.. मामला है विराट नगर  का है जहां एक मकान में हो गई.. चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़ और घर में रखा कैश और आभूषण चुरा लिए.. वारदात को अंजाम उस वक्त दिया गया, जब परिवार शादी में शामिल होने बिहार गया था.. मकान मालिक ने चोरी होने की सूचना दी.. वापस लौट कर उन्होंने सामान चेक किया और इसकी शिकायत पुलिस को दी.. पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है..

मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी शिकाया में महिला ने बताया कि वह मूल रुप ले बिहार कि रहने वाली है.. हाल ही में वो पानीपत के विराट नगर में रहती है.. 11 मार्च को वह अपने परिवार में शादी में शामिल होने बिहार के गई थी.. 13 मार्च को उसे मकान मालिक ने फोन कर सूचित किया कि उसके कमरे में चोरी हो गई है.. सूचना मिलने पर वे 14 मार्च की शाम करीब 6 बजे वापस लौटी.. यहां लौटने पर देखा कि कमरे के मेन गेट का ताला टूटा हुआ है.. घर के अंदर गई तो देखा कि सारा सामान बिखरा हुआ था.. अलमारी से हजार रुपए कैश, 20 ग्राम वजनी सोने का मंगलसूत्र, 70 ग्राम वजनी चांदी की पायल, चांदी की 80 ग्राम वजनी पैरों की 10 अंगूठियां चोरी हो गया.. महिला का कहना है की कुल मिलाकर दो लाख रुपए का सामान चोरी हुआ है.. फिलहाल आपको बता दे कि पुलिस ने महिला की दी शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA में राशन डिपो में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण लागू

Voice of Panipat

पानीपत में महिला का पर्स छीनने वाला गिरफ्तार

Voice of Panipat

PANIPAT:- पीओ घोषित आरोपी को एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार

Voice of Panipat