Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana News

टोल प्लाजा शुरू होने के बाद आज इन टोल प्लाजा पर कटेगा टैक्स, पढ़िए

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- दिल्ली से किसानों की घर वापसी के साथ ही स्थानीय टोल प्लाजा पर चल रहे धरने भी खत्म हो गए हैं। रविवार को किसानों ने अपने टैंट उखाड़ दिए। वहीं टोल कंपनियों ने भी टोल टैक्स की वसूली की तैयारी पूरी कर ली है। आज सुबह 11 बजे से नेशनल हाईवे-44 स्थित बसताड़ा टोल प्लाजा पर और दोपहर 2 बजे से नेशनल हाईवे-709ए जींद रोड स्थित प्यौंत टोल प्लाजा पर टोल टैक्स वसूली शुरू हो गई है।

किसानों ने ही एक साल पहले टोल टैक्स वसूली को बंद कराया था और आज किसान ही टोल टैक्स वसूली शुरू कराएंगे। हालांकि टोल कंपनियों की ओर से रविवार रात 12 बजे से ही टोल टैक्स काटने की योजना थी। लेकिन किसानों ने टोल कंपनियों को इसके लिए मना कर दिया। ताकि दिल्ली की तरफ से आने वाले सभी किसानों के वाहन सोमवार को टोल शुरू होने से पहले गुजर सकें। रविवार को दोनों टोल प्लाजा पर टैक्स वसूली की व्यवस्था बनाने में कंपनियां जुटी रहीं। पहले करीब एक साल से बंद पड़े टोल कैबिनों की सफाई की गई। इसके बाद लेन पर किसानों की ओर से रखे पत्थरों को क्रेन की मदद से हटाया गया। साथ ही बूम बैरियर लगाने और फास्ट टैग सेंसर को संचालित करने के लिए तकनीकी टीम भी जुटी रहीं।

आपको बता दें कि कृषि कानूनों के विरोध में 11 दिसंबर 2020 को पंजाब के किसानों ने दिल्ली कूच किया था। उसी रात करीब साढ़े 11 बजे किसान बसताड़ा और पानीपत टोल प्लाजा से निकले थे, इस दौरान रात में ही किसानों ने हंगामा करते हुए टोल के बैरियर उखाड़ दिए थे। इसके बाद वाहनों से टोल टैक्स वसूली बंद हो गई थी। 25 दिसंबर 2020 को किसानों ने टोल प्लाजा पर ही स्थायी धरना शुरू कर दिया। इसके बाद से टोल प्लाजा पूरी तरह से बंद रहे। वर्ष भर जिले के दोनों टोल प्लाजा फ्री रहने से एनएचएआई को करीब 189 करोड़ का नुकसान हुआ है।

टोल प्लाजा पर लोगों की सुविधा के लिए टोल कंपनियों की ओर से फास्टैग काउंटर भी लगा दिए हैं। ऐसे में जिन वाहनों पर अभी तक फास्टैग नहीं बनवाए हैं, वे बनवा सकते हैं। दिल्ली की ओर से आने वाले किसानों को आज बिना टोल टैक्स लिए ही निकाला जाएगा। कैश के लिए केवल एक लेन ही चलेगी। लोगों का कहना है कि टोल प्लाजा शुरू होने से अब फिर वाहनों को टैक्स कटवाने के लिए कतार में रुकना पड़ेगा। ज्यादा देर तक वाहनों के खड़े होने से जाम की स्थिति बनती है। ऐसा अब न हो, इसके लिए टोल कंपनियां बेहतर व्यवस्था बनाएं। टोल शुरू करने के आदेश जारी हो गए हैं। सोमवार को सुबह 11 बजे बजे से टोल शुल्क लेना शुरू कर दिया है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA:- मंत्रिमंडल ने मेडिकल, डेंटल और नर्सिंग कॉलेजों में कॉन्ट्रैक्चुअल मैनपावर की नियुक्ति की दी मंजूरी

Voice of Panipat

PM FASAL BIMA YOJNA-अगर फसल खराब हुई तो सरकार भरेगी नुकसान

Voice of Panipat

कॉलोनी में आ रही थी बदबू, सुनसान जगह पड़ी मिली युवक की लाश

Voice of Panipat