36.1 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryana CrimeHaryana NewsLatest News

छात्र ने 15वीं मंजिल से कूदकर दी जान, नोट में बताई वजह

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-80 की डिस्कवरी सोसायटी में 10वीं कक्षा के 16 वर्षीय छात्र ने अपनी सोसायटी की 15वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। आरवी मल्होत्रा नाम का यह छात्र यहां सोसायटी में अपनी मां आरती मल्होत्रा के साथ रहता था।

साल 2007 में उसकी मां का तलाक हो गया था। तब से वह मां के साथ ही रह रहा था। आरवी मल्होत्रा ग्रेटर फरीदाबाद के एक निजी स्कूल का छात्र था। उसकी मां ने एक सुसाइड नोट भी पुलिस को सौंपा है। छात्र की मां ने बताया कि स्कूल में बच्चे उसके बेटे को चिढ़ाते थे।

इस कारण वह पिछले करीब आठ महीने से डिप्रेशन में था। अब वह धीरे-धीरे ठीक हो रहा था। सुसाइड नोट में उसने स्कूल प्रबंधन पर भी सुनवाई न करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Haryana Breaking: 1 फरवरी से खुलने जा रहे है इन Class के बच्चो के School

Voice of Panipat

महंगे घरेलू गैस का मुद्दा गूंजा सदन में, पढ़िए कौन-कौन से मुद्दे पर हुई चर्चा

Voice of Panipat

कांग्रेस नेता के सुरेंद्र मलिक और एडवोकेट वजीर कोहाड़ के घर ED की रेड

Voice of Panipat