30.1 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeIndia News

HARYANA-PUNJAB बॉर्डर पर सख्ती, अमृतपाल को लेकर अलर्ट हुई पुलिस,  अमृतसर को छावनी में किया गया तब्दील 

अमृतपाल सिंह के पंजाब में ही छिपा होने का इनपुट है। वह गोल्डन टेंपल में सरेंडर कर सकता है, जिसके बाद से अमृतसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। इधर, हरियाणा-पंजाब शंभू बॉर्डर पर भी हरियाणा पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। पंजाब में एंट्री करने वाले वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है। हालांकि, अंबाला पुलिस के DSP जोगिंदर शर्मा ने इसे रूटीन की इंटरस्टेट चेकिंग बताया है। उनका कहना है कि पुलिस संदिग्धों पर नजर रखे हुए है। अगर कोई दिखाई देता है तो पुलिस उसे पूछताछ करती है।

अंबाला पुलिस द्वारा बार्डर पर अमृतपाल व उसके साथी पपलप्रीत को लेकर भी खास नजर रखी जा रही है। बॉर्डर पर पंजाब और हरियाणा पुलिस संदिग्धों पर नजर रखे हुए है। बता दें कि पिछले दिनों अमृतपाल के समर्थन में किसान नेता नवदीप सिंह ने कॉल करके हाईवे जाम करने की कॉल की थी,जिसके तुरंत बाद एक्शन लेते हुए पुलिस ने सख्ती बरती थी। आरोपी नवदीप सिंह को पटियाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Breaking:- पानीपत में पुलिस इंस्पेक्टर गिरफ्तार

Voice of Panipat

PANIPAT पुलिस की बड़ी कामयाबी, 3 घंटे मे ढूंढ निकाले एक ही परिवार के गुमशुदा 4 बच्चो को

Voice of Panipat

पानीपत में बेटी के नाम पर रचा हनीट्रेप का खेल, छेड़छाड़ में फंसा मांगे 12 लाख

Voice of Panipat