36.1 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsIndia NewsINFORMATIVEINTERNATIONALLatest NewsSports

स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने भारत को दिलाया गोल्ड

वॉयस ऑफ पानीपत ( श्रद्धा गुप्ता ) – कोमन वेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए गोल्ड जीता मीराबाई चानू ने , ये उनका CWG में लगातार तीसरा गोल्ड है । मीराबाई से जितनी उम्मीदें भारत की जमता को थी उसी प्रकार परिणाम भी आया । कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को पहला स्वर्ण पदक (Gold Medal) दिलाने के बाद पॉडियम पर भावुक होकर रो पड़ीं । जब एरिना में भारत का राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ गूंजा और तिरंगा ऊपर उठाया गया , तो 31 वर्षीय इस स्टार वेटलिफ्टर की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े । मीराबाई चानू ने विमेंस वेटलिफ्टिंग की 48 kg वेट कैटेगरी में कुल 190 किलो वजन उठाया । भारतीय वेटलिफ्टर ने स्नैच में 85 किलो और क्लीन एंड जर्क में 105 किलो वजन उठाया । उन्होंने 2018 के गोल्डकोस्ट और 2022 के बर्मिंघम गेम्स में भी गोल्ड , ग्लासगो गेम्स 2014 में सिल्वर जीत चुकी हैं ।

रविवार को ही ऋषिकांत सिंह ने मेंस 60 kg और राजा मुथुपांडी ने मेंस 65 kg वेट कैटेगरी में सिल्वर मेडल अपने नाम किए । ऋषिकांत ने 264 kg (121+143) और राजा ने 286 kg (126+160) वजन उठाया । झंडू कुमार ने शुक्रवार को पैरा पावरलिफ्टिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीता था । ग्लासगो गेम्स में भारत के अब 4 मेडल (1 गोल्ड, 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज) हो गए हैं । भारत मेडल टैली में आठवें स्थान पर है । ऑस्ट्रेलिया 17 गोल्ड सहित 39 मेडल के साथ टॉप पर बना हुआ है ।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पानीपत में अवैध देसी पिस्तौल सहित युवक गिरफ्तार

Voice of Panipat

हरियाणा की बेटी बनी बिहार में DSP, पढ़ें सफलता की ये कहानी

Voice of Panipat

EPFO ने ऐसे ढाई हजार परिवारों को दी Good News, मिलेंगे 7 लाख रुपये

Voice of Panipat