September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

EPFO ने ऐसे ढाई हजार परिवारों को दी Good News, मिलेंगे 7 लाख रुपये

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्य):- सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित (Ensure Social Security)करने की दिशा में भविष्य निधि संगठन ऐसे ढाई हजार परिवारों को आर्थिक मदद के तौर पर ढाई लाख रुपये से सात लाख रुपये तक की मदद करेगा.. जिनके स्वजन की मौत नौकरी करते हुए हो गई है.. दरअसल नौकरी छूटने का कारण मृत्यु होने वाले लोगों को लेकर संगठन की तरफ से एक सर्वे किया गया है.. जिसमें करीब ढाई सौ नियक्ताओं (एम्प्लॉयर्स) के यहां काम करने वाले ढाई हजार लोग मौत के आखरी समय में भी नौकरी कर रहे थे.. इसमें ऐसे भी परिवार के लोग हैं, जिन्हें सदस्यों का पीएफ नंबर भी नहीं पता है.. इन परिवारों से संपर्क पर भविष्य निधि संगठन लोगों की पेंशन और बीमा की राशि दिलाने के प्रयास में जुटा है.. इसमें नियोक्ता के माध्यम से पत्र भविष्य निधि संगठन को भेजा जा रहा है..

यदि नियोक्ता पत्र भेजने में आनाकानी कर रहा तो संगठन से शिकायत करने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.. इसमें निर्धारित बीमा राशि मिलने के साथ ही प्रत्येक महीने पेंशन भी स्वजन को मिल रही.. जो सैलरी के साथ काम करने वाले वर्ष के अनुपात में लोगों को मिलेगी..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Haryana में 3 IPS और 2 HPS का तबादला, देखिए पूरी लिस्ट

Voice of Panipat

हरियाणा में बढ़ गई कमिश्नरों की पावर, DC के कामों की करेंगे समीक्षा

Voice of Panipat

अगर आप दिल्ली जा रहे है, तो पढ़िए ये जरुरी खबर, वरना होगी दिक्कत

Voice of Panipat