28.2 C
Panipat
September 12, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCitiesHaryanaHaryana NewsINFORMATIVELatest News

कुरुक्षेत्र आयुष विश्वविद्यालय में 60 पदों पर भर्ती, 30 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन

वॉयस ऑफ पानीपत ( हिमांशी चावला ) – हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय (SKAU) ने 60 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती नॉन-टीचिंग और पैरा-मेडिकल कैडर के पदों के लिए की जाएगी। इस भर्ती में क्लर्क, स्टाफ नर्स और आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट जैसे पद शामिल हैं। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन नियमित आधार पर किया जाएगा। योग्य उम्मीदवार 30 जुलाई 2026 से विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 अगस्त 2026 शाम 4 बजे तक है आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम 42 साल होनी चाहिए। हरियाणा के SC, ST, OBC, EWS और दिव्यांग उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में 5 साल की छूट मिलेगी। अधिकतम आयु 52 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले विश्वविद्यालय के भर्ती पोर्टल पर जाएं।
  • मोबाइल नंबर और परिवार पहचान पत्र (PPP) से रजिस्ट्रेशन करें।
  • मिली हुई लॉग-इन आईडी और पासवर्ड से आवेदन फॉर्म भरें।
  • जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • आवेदन फीस जमा करें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंट निकालें और हर पेज पर हस्ताक्षर करें।
  • हस्ताक्षर किए हुए फॉर्म की स्कैन कॉपी दोबारा पोर्टल पर अपलोड करें।

हस्ताक्षर वाली कॉपी अपलोड नहीं करने पर आवेदन अधूरा माना जाएगा और फॉर्म रद्द हो सकता है। यह भर्ती सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छा मौका है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA कैबिनेट मीटिंग के समय में तीसरी बार बदलाव, कल सुबह होगी बैठक

Voice of Panipat

HARYANA:- इन परिवारों को अब 500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर

Voice of Panipat

HARYANA के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में हर दूसरे शनिवार को स्कूल रहेंगे बंद

Voice of Panipat