Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWSWEATHER

HARYANA के 5 जिलों में कड़ाके की ठंड

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- नए साल के शुरू होते ही हरियाणा के 5 जिलों में सीवियर कोल्ड डे की शुरूवात हो गई है.. सीजन में पहली बार दिन का तापमान 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया है.. करनाल, फतेहाबाद, अंबाला, हिसार और रोहतक में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है.. करनाल में दिन का अधिकतम तापमान 9.6 और फतेहाबाद में 9.8 डिग्री  सेल्सियस दर्ज किया.. अंबाला, हिसार और रोहतक में भी यही हाल है.. यह पहली बार है.. कि अधिकतम तापमान में सात डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई.. दिन व रात के तापमान में 1.8 से चार डिग्री तक अंतर रह गया है..

वहीं मौसम विज्ञानिको का कहना है कि अच्छी बात यह है.. कि कोल्ड डे की शुरुआत के साथ ही चार से पांच दिन में कोहरे की रफ्तार कम होने लगेगी.. शहरों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों से कोहरा छंट जाएगा.. उसके बाद सिर्फ सुबह व रात के वक्त कोहरा रहेगा, लेकिन लोगों को ठंड से अभी कोई राहत नहीं मिलेगी.. राज्य में 3 जनवरी यानी कल तक सीवियर कोल्ड डे की स्थिति रहने वाली है.. उसके बाद भी ठिठुरन बरकरार रहेगी..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT के SP ने अलग-अलग मामलों में 4 पुलिसकर्मियों को किया बर्खास्त

Voice of Panipat

किसानों के दिल्ली कूच पर ऐलान आज

Voice of Panipat

DELHI के बाद HARYANA के इन 4 जिलों में रहेंगे स्कूल बंद, पढिए

Voice of Panipat