31 C
Panipat
August 5, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsLatest News

I’M NOT WELL, ‘ नोट के साथ मिला SDO की पत्नी श#व !

वॉयस ऑफ पानीपत ( आयुषी त्यागी ) – हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के SDO अधिकारी की पत्नी की मौत का मामला सामने आया है। मृतका पत्नी का शव कमरे में पंखे से लटका मिला, जिसके बाद परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। मौके से एक नेपकिन भी मिला जिस पर “I M NOT WELL, SORRY” लिखा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है ।

SDO पति संग मृतका पत्नी काजल

मृतका के पिता हरपाल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार , SDO हरप्रीत सिंह और पत्नी काजल का विवाह 29 नवंबर 2025 को हुआ था । परिजनों के अनुसार शादी धूमधाम से हुई थी और दहेज में कार के लिए 8 लाख रुपये भी दिए गए थे। उनका आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद पति की सरकारी नौकरी लगने के बाद उसकी मांगें बढ़ने लगीं और वो काजल को दहेज के लिए परेशान करने लगा। घटना वाले दिन वह सुबह ही मायके से ससुराल लौटी थी। पिता हरपाल सिंह के मुताबिक दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उनकी बेटी से आखिरी बार बातचीत हुई थी और लगभग छह घंटे बाद रिश्तेदारों से उसकी मौत की सूचना मिली। परिजनों का आरोप है कि पति के किसी अन्य महिला से संबंध थे और उसने पूरी योजना बनाकर काजल की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया है। उनका यह भी कहना है कि इसी वजह से पति ने करीब दो-तीन महीने पहले अपने माता-पिता को ऑस्ट्रेलिया भेज दिया था। वहीं, मृतका की ननद का कहना है कि उनके माता-पिता ऑस्ट्रेलिया उसकी बहन के रिश्ते के लिए गए थे और दहेज प्रताड़ना के आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं। उसका दावा है कि घटना के समय उसका भाई दोस्तों के साथ बाहर था और काजल एक सप्ताह मायके रहने के बाद उसी सुबह घर लौटी थी।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची । कमरे में बेड पर कुर्सी रखी मिली और वहीं से नेपकिन को भी जांच के लिए रख लिया गया है। पुलिस हैंडराइटिंग की जांच भी कराएगी ताकि पता चल सके कि नोट किसने लिखा है । फिलहाल थाना सदर थानेसर पुलिस ने पति और सास-ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Breaking: पानीपत मे बड़ा हादसा, TDI मे सीवरेज साफ कर रहे 3 कर्मचारी की मौत, ऐसे हुआ हादसा

Voice of Panipat

PANIPAT:- 6 महीने पहले हुई थी शादी, शराब पीकर युवक ने दे दी ….

Voice of Panipat

Bigg बॉस-14 में सोनाली फोगाट घर में नही जमा पाई अपना इम्प्रेशन, हुई बाहर

Voice of Panipat

Leave a Comment