24.3 C
Panipat
October 5, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest News

शादी से इंकार पर 250 फीट ऊंचे बिजली के टावर पर चढ़ा युवक, 5 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा।

वॉयस ऑफ पानीपत ( मोनी कुमारी) – यह मामला सोनीपत जिले से रविवार को कुंडली क्षेत्र से सामने आया है। जिसमें एक युवक सरोज एक युवती से शादी करना चाहता था। सरोज हाल ही में बिहार एक युवती को देखने गया था। लेकिन युवती ने शादी करने से इंकार कर दिया। इससे सरोज गुस्से में आ गया और सीधा 250 फीट ऊंचे बिजली के टावर पर चढ़ गया। वह करीब 5 घंटे तक टावर पर बैठा रहा, जिसके कारण प्रशासन को पूरे इलाके की बिजली काटनी पड़ी। बताया जा रहा है कि सरोज मानसिक रूप से परेशान रहता था। परिजनों ने युवक को नीचे उतरने के लिए कहा, लेकिन उसने साफ इंकार कर दिया। परिजनों के काफी समझाने के बाद भी वह नीचे नहीं उतरा। करीब 5 घंटे तक चले ड्रामे के बाद अधिकारियों और पुलिस के समझाने पर वह नीचे उतरने के लिए तैयार हुआ।

टावर पर चढ़ा युवक

बिजली निगम के जे.ई. रवि कुमार ने बताया कि यह टावर टीडीआई (TDI) के सामने स्थित है। युवक के सुरक्षित नीचे आने के बाद प्रशासन और पुलिस ने राहत की सांस ली। घटना के दौरान मौके पर भारी भीड़ भी इकट्ठा हो गई। इसके बाद पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। यह मल्टी सर्किट टावर है और इसी लाइन से कुंडली इंडस्ट्रियल एरिया में बिजली सप्लाई होती है। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि सरोज अपने परिवार के साथ बिहार में लड़की देखने गया था। सरोज ने बताया कि युवती ने शादी के लिए साफ इंकार कर दिया था। इसी बात से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस का कहना है कि युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। वहीं अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि तनाव की स्थिति में ऐसा कोई कदम न उठाएं, बल्कि परिवार या पुलिस से मदद लें।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

JEE मेन सेक्शन-2 के लिए तुंरत कर ले Registration, कल लास्ट दिन

Voice of Panipat

गृह मंत्री अनिल विज का कल जनता दरबार कैंसिल

Voice of Panipat

हरियाणा के इन 2 ट्रेनों के समय में हुआ बदलाव

Voice of Panipat