37.4 C
Panipat
June 8, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryana Crime

crime: वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के पास मिला युवती का शव, नही हुई शिनाख्त

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा):- हरियाणा के रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे से सटे गांव आसलवास के वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के पास मंगलवार सुबह एक युवती की लाश बरामद हुई है। शव के पास से कोई मोबाइल, कागज व अन्य सामान बरामद न होने के कारण शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। कसोला थाना पुलिस ने शव को पावल स्थित सिविल अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने शिनाख्त के लिए आसपास के थानों में संपर्क किया है।

कसोला थाना प्रभारी विद्या सागर ने बताया कि मंगलवार सुबह एक नागरिक ने गांव आसलवास स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लॉट के पास एक करीब 35 वर्षीय युवती का शव पड़ा होने की सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव के पास से कोई कागज, मोबाइल व अन्य सामान बरामद नहीं हुआ।

पहनावे से युवती किसी संपन्न परिवार की लग रही थी। शव पर चोट आदि का कोई निशान भी नहीं मिला। शव की शिनाख्त के लिए आसपास के पुलिस थानों में संपर्क किया गया है। पहचान होने के लिए शव को पावल स्थित सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखा गया है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

कॉमर्शियल सिलेंडर हुआ आज से 100 रुपए सस्ता,इन 4 चीजों में हुआ बदलाव

Voice of Panipat

नशीला पदार्थ सुंघाकर ऑटो चालक महिला को ले गया हरिद्वार, देखिए पूरा मामला.

Voice of Panipat

PANIPAT में शादी के डेढ़ महीने बाद दुल्हन फरार, 45 हजार रुपए भी ले गई साथ

Voice of Panipat