34.2 C
Panipat
June 17, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

पानीपत सहित इन 14 जिलों के बंद हो सकते है स्कूल !

हरियाणा में वायु प्रदूषण को बढ़ते देखते हुए सरकार ने 14 जिलों के सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद किए जा सकते हैं.. विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने NCR के सभी DC को पत्र जारी कर दिए हैं.. इन पत्रों में हिदायत दी गई है कि डीसी अपने जिले में AQI (वायु गुणवत्ता सूचकांक) को ध्यान में रखते हुए स्कूल खोलने या बंद करने का निर्णय लें.. इससे पहले दिल्ली में प्रदूषण के चलते स्कूल बंद किए जा चुके हैं.. जिसके बाद NCR के डिप्टी कमिश्नरों ने अपने यहां प्राइवेट और सरकारी स्कूल बंद करने को लेकर मंथन शुरू कर दिया है.. एनसीआर में इस वक्त गुरुग्राम और फरीदाबाद में ज्यादा स्थिति खराब है.. दोनों जगह GRAP की थर्ड स्टेज लागू की जा चुकी है.. वहीं गुरुग्राम में कूड़ा जलाने से रोकने पर धारा 144 भी लग चुकी है..

आपको बता दे की हरियाणा के ये 14 जिले शामिल है..जिसमें करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, नूहं और पलवल हैं..सरकार ने इन सभी जिलों के DC को स्कूलों के बारे में फैसला लेने की छूट दी है.. आपको बता दे की आगर DC स्कूल बंद करने का फैसला है तो तो उन्हें यह भी तय करना होगा कि किस एरिया के स्कूल बंद रहेंगे..इस बारे में ग्रामीण और शहरी इलाके में स्कूल बंद करने पर अलग-अलग फैसला हो सकता है.. शहरी इलाकों में प्रदूषण ज्यादा है.. इस वजह से वहां के स्कूलों को लेकर जल्दी फैसला आ सकता है… अगर स्कूल बंद किए जाते हैं तो स्टूडेंट्स की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी.. उनकी पढ़ाई को ऑनलाइन तरीके से जारी रखा जाएगा..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA में पंचायतों-नगर निकायों को बड़ा झटका, CAG प्रमाणित ऑडिटर्स ही करेंगे ऑडिट

Voice of Panipat

आम जनता पर पडी महंगाई की मार, गैस सिलेंडर हुआ महंगा

Voice of Panipat

आज फिर जेल से बाहर आएगा गैंगस्टर काला जठेड़ी, गृह प्रवेश होगा

Voice of Panipat